मध्य प्रदेश:- लगातार मौसम अपनी करवट बदल रहा है. जिसके कारण लोगों कड़ाके की ठंड का अहसास होने लगा है. तो वहीं इसी बीच अब मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के मुताबिक 25 नवंबर से मौसम बदल जाएगा. जिसके बाद 26 से 28 नवंबर के बीच भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत पश्चिमी हिस्सों में बारिश का अनुमान जताया गया है. तो वहीं मौसम में बदलाव के कारण लगातार दिन-रात के तापमान में गिरावट हो रही है. बुधवार को प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिन का टेम्प्रेचर 4.2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया.
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में प्रदेश के दक्षिणी-पश्चिमी क्षेत्र के अधिकतर शहरों में बारिश की संभावना जताई है, जिसके चलते एमपी की हवाओं में नमी आने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक इस महीने के अंत तक और तेज पड़ेगी ठंड. फिलहाल ग्वालियर,पचमढ़ी, नौगांव और मलाजखंड में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.
कब पड़ेगी कड़ाके की ठंड
मध्य प्रदेश के मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में वर्तमान में हवा का रुख दक्षिणी एवं दक्षिण-पूर्वी बना हुआ है. गुरुवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय , जिसके असर से 25-26 नवंबर को ग्वालियर में बादल छाने और भोपाल-इंदौर सहित कई शहरों में वर्षा होने की भी संभावना है. हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने से 27 नवंबर के बाद से फिर मौसम साफ होने लगेगा. हवा का रुख उत्तरी होने से पारे में गिरावट होने से ठंड भी बढ़ने लगेगी. कहीं-कहीं रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे भी जा सकता है.
