भोपाल:- नरसिंहपुर जिले के नरसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के 43 से अधिक मतदान केंद्रों पर निर्वाचन अधिकारियों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मिलीभगत से कम मतदान हुआ है।
कार्यालय को सौंपे ज्ञापन
भाजपा समर्थकों को मतदान से रोकने के लिए जानबूझकर मतदान प्रक्रिया धीमी की गई। यह आरोप भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को सौंपे ज्ञापन में की है। साथ ही मांग की है कि इन केंद्रों पर दोबारा मतदान कराया जाए। पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने शिकायत में कहा कि भाजपा समर्थित मतदाता मतदान न कर सकें, इसके लिए निर्वाचन अधिकारियों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलीभगत की।
कांग्रेस के इस उम्मीदवार को लेकर कही बात
भाजपा समर्थक दो दर्जन मतदान केंद्रों पर व्यवस्था नहीं की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कांग्रेस के साथ मिलकर पूरी चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित किया है। ऐसे सभी केंद्रों पर दोबारा मतदान कराया जाना चाहिए। एक अन्य शिकायत टिमरनी विधानसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार अभिजीत शाह को लेकर की गई।
इसमें कहा गया कि मतदान स्थल से ईवीएम मशीन को लौट रहे मतदान दल को कांग्रेस उम्मीदवार और उनके सहयोगियों ने अपने गृह ग्राम खुदीया के चौराहे पर घेरकर रोका।
