मध्यप्रदेश:- इकबाल सिंह 29 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। यह उनका दूसरा एक्सटेंशन है। इकबाल सिंह को 6–6 महीने का 2 बार एक्सटेंशन मिल चुका है। जबकि 3 दिसंबर को मतगणना होनी है, ऐसे में सवाल यह है कि एमपी का अगला मुख्य सचिव कौन होगा ? इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है। आचार संहिता के चलते चुनाव आयोग मुख्य सचिव पर फैसला लेगा।एमपी सरकार ने इकबाल सिंह बैंस के तीसरे एक्सटेंशन के लिए चुनाव आयोग को प्रस्ताव भेजा है। अगर प्रस्ताव मंजूर कर लिया गया तो इकबाल सिंह ही अगले चीफ सेक्रेटरी होंगे। यदि प्रस्ताव रिजेक्ट हो जाता है तो फिर किसी सीनियर आईएएस अफसर को कार्यवाहक मुख्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
