छत्तीसगढ़:- मेथी का पराठा इसलिए भी खाया जाता है क्योंकि यह हल्का और पचने में आसानी होती है. सर्दी में लोग बाहर कम निकलते हैं. ऐसे में हेवी खाना आपके पेट के लिए नुकसानदायक हो सकता है. लेकिन अगर आप मेथी का पराठा खाएंगे तो यह आपके शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ पाचन के लिए अच्छा होता है. यह आसानी से पच जाता है. इसमें विटामिन सी की मात्रा काफी अधिक होती है. जो कब्ज, एसिडिटी और बदहजमी को ठीक करता है. जिससे एलर्जी भी कम होता है. मेथी के पराठों को आप दही, आचार और चाय के साथ खा सकते हैं. जिसकी वजह से काफी देर तक पेट भरा हुआ लगता है।
