नई दिल्ली:- मोदी सरकार पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम के 16वीं किस्त के पैसे फरवरी, 2024 से मार्च, 2024 के बीच जारी कर सकती है. हालांकि, इस मामले में सरकार ने किसी तरह की आधिकारिक डेट का ऐलान नहीं किया है. गौरतलब है कि पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली ऐसी योजना है, जिसके जरिए गरीब किसानों के खाते में सरकार हर साल 6,000 रुपये कुल तीन किस्तों में ट्रांसफर करती है. सरकार किसानों को यह पैसे खेती से जुड़े खर्च के लिए देती है. कोई भी भूमिधरी किसान इस योजना का लाभ उठा सकता है. मगर वह किसी सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए. इसके साथ ही 10,000 रुपये से अधिक पेंशन प्राप्त करने वाले किसान और ईपीएफओ मेंबर आदि को भी योजना का लाभ नहीं मिल सकता है।
ऑनलाइन एप्लीकेशन के लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- रेजिस्ट्रेन के विकल्प को चुनें. आगे अपना आधार और कैप्चा कोड को दर्ज करें।
- फिर आपकी जमीन शहरी या ग्रामीण इलाके में है, इस विकल्प को चुनें।
- आगे अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- इसके बाद आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज कर दें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन के लिए आगे बढ़ें. आगे आपको अपने प्रदेश, जिला, गांव, बैंक डिटेल्स और पर्सनल डिटेल्स जैसी सभी जानकारी चेक करनी होगी.
- आगे आधार का प्रमाणीकरण करना होगा।
- केवाईसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको अपने जमीन से जुड़े डॉक्यूमेंट्स भी अपलोड करने पड़ेंगे. इस तरह योजना के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगा।
