*रायपुर:-* वास्तु की तरह फेंगशुई में भी ऊर्जा का खास महत्व माना गया है. फेंगशुई शास्त्र के अनुसार घर या उसके आसपास रखी हर चीज में एक ऊर्जा होती है. ये ऊर्जा सकरात्मक और नकारात्मक दोनों होती है. फेंगशुई में कई ऐसी चीजें बताई गई हैं जो जीवन को शांत और खुशहाल बनाने का काम करते हैं. फेंगशुई दो शब्दों से मिलकर बना है जिसमें फेंग का मतलब हवा और शुई का मतलब जल होता है. फेंगशुई के अनुसार घर सजाने से घर में सुख शांति आती है।
