मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस मुख्यालय दफ्तर में इस घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी.
वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी 26/11 हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी.
2008 में 26 नवंबर को चरमपंथियों के हमले में 160 से ज़्यादा लोग मारे गए थे और 300 ज़्यादा घायल हुए थे.
इस हमले की शुरुआत इससे तीन दिन पहले यानी 23 नवंबर को हुई थी, जब कराची से नाव के रास्ते चरमपंथी मुंबई में घुसे. ये भारतीय नाव से मुंबई पहुंचे थे.
चरमपंथी जिस भारतीय नाव पर सवार थे, उस पर उन्होंने कब्ज़ा किया था और उस पर सवार चार भारतीयों को मार डाला था.
