*मुंबई:-* बिग बॉस 17 के घर में खूब हंगामा हो रहा है. शो से जिग्ना वोरा का सफर खत्म हो गया है. वहीं शो में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की मम्मियां उनसे मिलने पहुंचीं. दरअसल, अंकिता और विक्की ने जब से शो में एंट्री ली है, उनके बीच में काफी झगड़ा देखने को मिल रहा है. अब दोनों मम्मियां उन्हें समझाने के लिए पहुंची हैं। अपनी-अपनी मम्मी से मिलकर विक्की और अंकिता काफी खुश नजर आते हैं. हालांकि, वहीं विक्की इमोशनल भी हो जाते हैं. अंकिता विक्की को चुप कराती हैं. विक्की कहते हैं- मम्मी, सब लोग मुझे बहुत गलत समझते हैं. विक्की की मां उन्हें चुप होने के लिए कहती हैं. फिर वो अंकिता और विक्की से कहती हैं- तुम्हारी लड़ाई घर में कभी नहीं हुई. बताओ अंकिता पैर मार रही है, चप्पल मार रही है. फिर अंकिता कहती हैं- मम्मा मैं हूं ना मैं इसको संभाल लूंगी. को विक्की की मां कहती हैं- नहीं, तुम नहीं संभाल रही हो।
