रायपुर:- देश में बायो फ्यूल को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. अब सरकार ने सीएनजी और पीएनजी में बायो गैस को मिलाने का फैसला लिया है. केंद्र सरकार ने कहा है कि कंप्रेस्ड नेचुरल गैस सीएनजी और पाइप्ड नेचुरल गैस पीएनजी में बायो गैस का मिश्रण अनिवार्य रूप से करना होगा. पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि इस कदम से अर्थव्यवस्था को फायदा पहुंचेगा. साथ ही कंप्रेस्ड बायो गैस का प्रोडक्शन और खपत भी बढ़ेगी. इस फैसले को चरणों में लागू किया जाएगा।
