भोपाल:- मध्य प्रदेश में विगानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को हुए मतदान के परिणाम भले ही 3 दिसंबर को आएंगे, लेकिन इन परिणामों से पहले ही पीसीसी चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भारी पड़े हैं. दरअसल पीसीसी चीफ कमलनाथ चुनावी खर्च के मामले में सीएम शिवराज सिंह चौहान पर भारी रहे. सीएम शिवराज सिंह चौहान पर कैलाश विजयवर्गीय सहित उन्हीं की पार्टी के अन्य प्रत्याशी भी भारी पड़े।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बुदनी से सीएम शिवराज सिंह चौहान प्रत्याशी रहे, जबकि पूर्व सीएम कमलनाथ को कांग्रेस ने छिंदवाड़ा से अपना प्रत्याशी बनाया था. चुनाव प्रचार के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बुदनी विधानसभा में 11 लाख 66 हजार रुपए खर्च किए, जबकि पूर्व सीएम कमलनाथ ने छिंदवाड़ा विधानसभा में 16 लाख 47 हजार रुपए खर्च किए. वहीं केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने 18 लाख 30 हजार 587, केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने 17 लाख 57 हजार 852 और कैलाश विजयवर्गीय ने सबसे ज्यादा 20 लाख रुपए खर्च किए हैं।
