*भोपाल:-* स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की प्रोबेशनरी ऑफिसर मुख्य परीक्षा का आयोजन दिसंबर महीने में किया जाएगा. जिन कैंडिडेट्स ने प्री परीक्षा पास कर ली है, वे अब मेन्स एग्जाम देंगे. एग्जाम 5 दिसंबर के दिन आयोजित होगा. मोटे तौर पर देखें तो परीक्षा में करीब दस दिन का समय बाकी है. ज्यादातर कैंडिडेट्स की तैयारी पूरी हो गई होगी और अब रिवीजन चल रहा होगा. ऐसे में अगर आपके दिमाग में भी ये सवाल आता है कि क्या करें जिससे इस समय का बेस्ट यूटिलाइजेशन हो और एग्जाम का स्ट्रेस भी न हो तो ये टिप्स ट्राय कर सकते हैं। तैयारी का पहला चरण हैं कि अब बचे समय को यानी इन दस दिनों को टाइम टेबल के हिसाब से बांट लें। किस दिन क्या पढ़ना है, किस विषय से पढ़ना है ये एकदम क्लियर होना चाहिए। जो स्टडी प्लान बनाएं उसे केवल बनाएं ही नहीं इम्प्लीमेंट भी करें.जिन एरिया में अभी तक समस्या है उन्हें अब छोड़ दें क्योंकि इस समय कुछ भी नया नहीं किया जा सकता.जमकर मॉक टेस्ट दें और खूब प्रैक्टिस करें. इसमें खासतौर पर टाइममैनेजमेंट पर फोकस करें क्योंकि ज्यादातर कैंडिडेट्स समय कम होने की शिकायत करते हैं। सेक्शन के हिसाब से भी मॉक टेस्ट दें और पूरे-पूरे भी. इससे आपको अपनी प्रिपरेशन ट्रैक करने का मौका मिलेगा।
