: आज से 5 दिन बाद रणबीर और रश्मिका एक साथ स्क्रीन में दिखने को तैयार हैं. फिल्म एनिमल आपके मनोरंजन के लिए सिनेमा घरों में फ्लैश हो जाएगी. लोगों को इस फिल्म का कई कारणों से बेहद इंतजार है. सबसे बड़ा कारण तो रणवीर सिंह की अलग एक्टिंग और रश्मिका का ग्लैमरस अवतार लोगों को सिनेमाघर तक खींचने में सफल होगा.
मेकर्स एक के बाद एक फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं. इन सभी के बीच में एक्टर और एक्ट्रेस भी अपने तरीके से अपने फिल्म का प्रचार करते हुए नजर आए हैं. रणबीर इस फिल्म में बेहद अलग भूमिका में होंगे, वही अनिल कपूर हमेशा की तरह अपनी एक्टिंग से सभी को इंप्रेस करने को तैयार है. खास बात यह है कि फिल्म में पहली बार रश्मिका और रणबीर साथ में नजर आएंगे. श्रीवल्ली की पुष्पा के बाद ही है दूसरी फिल्म होगी जो बॉलीवुड में अपना असर दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार है.अच्छी ओपनिंग की उम्मीद शनिवार शाम तक एडवांस बुकिंग में फिल्म ने दो करोड़ के ऊपर की कमाई कर ली थी. अब इस आंकड़े में बढ़ोतरी देखने को मिली है.सैकनिल्क की रिपोर्ट में बताया गया है कि सिर्फ हिंदी भाषा में फिल्म ने 3.50 करोड़ तक की कमाई की है.
एडवांस बुकिंग में ‘एनिमल’ के 1,11,317 टिकट्स बिक चुके हैं. ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह मूवी 50 करोड़ की ओपनिंग ले सकती है. कुछ मीडिया रिपोर्ट का यह भी दावा है की ‘एनिमल’ रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म साबित हो सकती है. एक्टर ने खुद अपनी फिल्म की तुलना करण जौहर की फिल्म कभी खुशी कभी गम से कर डाली है,
