हिमांचल:- हिमाचल प्रदेश में लड़कियों की शादी की उम्र 21 साल करने पर राज्य सरकार विचार कर रही है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस बाबत राज्य सरकार में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल को कमेटी बनाने के लिए कहा है. कमेटी की ओर से जो सुझाव आएंगे, सरकार उनका अध्ययन कर इस संबंध में कानून बनाएगी. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कमेटी गठन के बारे में जानकारी दी।
इससे पहले शिमला के राजकीय कन्या उत्कृष्ट विद्यालय पोर्टमोर के वार्षिक समारोह में भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने बेटियों की उम्र बेटियों की शादी की उम्र 21 साल करने की बात कही थी. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार बेटियों के हित के लिए काम कर रही है. फिलहाल सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल की ओर से कमेटी बनाए जाने के बाद ही इस पर फैसला लिया जाएगा।
