Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज का राशिफल: 28 नवंबर 2023
    शीर्ष आलेख

    आज का राशिफल: 28 नवंबर 2023

    By Tv 36 HindustanNovember 28, 2023No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष दैनिक राशिफल (:आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। किसी संपत्ति संबंधित मामले में आपको भाई व बहनों से बातचीत करनी होगी। बड़ों का सहयोग आसानी से आपको भरपूर मात्रा में मिल सकता है। सामाजिक विषयों पर आपका पूरा जोड़ रहेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी कहा सुनी हो सकती है, जिसके कारण जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकते हैं। संतान के करियर को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे, इसके लिए आप अपने किसी मित्र से मदद भी मांग सकते है। आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों को पहचानना होगा, नहीं तो वह आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

    वृषभ दैनिक राशिफल :आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपकी सुख व समृद्धि बढ़ने से आपकी कोशिका ठिकाना नहीं रहेगा। बैंकिंग क्षेत्रो में कार्यरत लोग बचत योजना पर पूरा ध्यान लगाएंगे। आप अपने धन को भविष्य के लिए सुरक्षित रखने की पूरी कोशिश करेंगे। नवीन विषयों को बल मिलेगा। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम के होने से माहौल खुशनुमा रहेगा और परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा, लेकिन उसमें आप अपने पिताजी से सलाह मशवरा अवश्य करें।

    मिथुन दैनिक राशिफल ।आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपनी वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए बनाए रखें। आप घर से बाहर किसी भी वाद विवाद में ना पड़ें नहीं तो इससे आपका कोई नुकसान हो सकता है। आप अपनी प्रतिभा से कार्यक्षेत्र में लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आप अपने मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। किसी अजनबी की बातों में आकर किसी निवेश में पड़ना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। आपको उल्लेखनीय प्रयासों में आप आगे बढ़ेंगे। किसी की सीख व सलाह आपके खूब काम आएगी।

    कर्क दैनिक राशिफल ।आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। आपको किसी से उधार लेने से बचना होगा, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। आप कुछ पुरानी योजनाओं से अच्छा लाभ उठाएंगे। बिजनेस कर रहे लोग कुछ नये उपकरणों को शामिल कर सकते हैं, जिससे उनकी आय में भी वृद्धि होगी। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मुलाकात करने आ सकते है। यदि आपसे कार्य क्षेत्र में कोई गलती हो गयी है तो आप उसके लिए तुरंत माफी मांगे नहीं तो अधिकारियों को आपकी यह बात बुरी लग सकती है, जिसका असर आपके प्रमोशन पर भी पड़ सकता है।

    सिंह दैनिक राशिफल ।आज का दिन आपके आय में वृद्धि लेकर आने वाला है। कारोबार कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप अपने परिजनों के सहयोग से आगे बढ़ेंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय आप जल्दबाजी में ले सकते हैं, जो आपके लिए कोई नई समस्या खड़ी कर सकता है। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आप अपने जूनियर से किसी काम को लेकर मदद मांग सकते हैं। आपको टीमवर्क के जरिए काम करना अच्छा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

    कन्या दैनिक राशिफल ।आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर चलना अच्छा रहेगा। आप अपने मन मे नकारात्मक विचारों को बिल्कुल ना रखें ,नहीं तो उसका असर आपका काम पर भी पड़ सकता है। आपके अंदर अतरिक्त ऊर्जा रहने के कारण आप अपने कामों को समय से पूरा करके देंगे। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है। आपको लेनदेन से संबंधित मामलों में अपनी आंख व कान खुले रखकर काम करना होगा।

    तुला दैनिक राशिफल ।आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ से आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। आप शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय ना ले,नहीं तो इससे समस्या हो सकती है। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था,तो वह बढ़ सकता है। डॉक्टर का परामर्श लें। यदि आपने उसमें लापरवाही की तो बाद में वह कोई बड़ी बीमारी खड़ी कर सकता है। कार्य क्षेत्र में आपका कोई मामला यदि लंबे समय से लंबित था तो उसमें आपको जीत मिलेगी। आपको किसी नई डील को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत करनी पड़ सकती है तभी वह पूरी होगी।

    वृश्चिक दैनिक राशिफल ।आज का दिन आपकी साख व सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त होगी। आप सकारात्मक परिस्थितियों का पूरा लाभ उठाएंगे। आपकी किसी बाहरी काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती हैं। आप निजी जीवन में चल रही समस्याओं को लेकर किसी बाहरी व्यक्ति से बातचीत ना करें। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा।

    धनु दैनिक राशिफल ।आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपनी मेहनत व लगन से आगे बढ़ेंगे। व्यापार के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा । सहकारिता का भाव आपके मन में बना रहेगा। दांपत्य जीवन में चल रही समस्याओं को लेकर आप वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करेंगे। इससे आप दोनों का रिश्ता और बेहतर होगा। आप किसी अजनबी की बातों में ना आए। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।

    मकर दैनिक राशिफल ।आज के दिन आप अपनी आय और व्यय के लिए बजट बनाकर चले,नहीं तो आपके बढ़ते खर्च परेशान कर सकते हैं। बौद्धिक व मानसिक बोझ से आपको छुटकारा मिलता दिख रहा है। आप किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने के लिए अपने भाइयों से मदद ले सकते हैं, जिसमें आपको उनका पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर बेवजह की कहा सुनी हो सकती हैं जो आपकी समस्या का कारण बनेगी। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे तो वह उसमें ढील दे सकती है।

    कुंभ दैनिक राशिफल ।आज का दिन आपके लिए व्यवसाय की कुछ योजनाओं को बनाने के लिए रहेगा। विभिन्न क्षेत्रों में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे। भावनात्मक स्तर पर आपको नियंत्रण बनाए रखना होगा। आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। संतान के करियर को लेकर कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं। अपने घर,मकान,दुकान आदि की मरम्मत करवाने की योजना बना रहे थे तो आप इसकी शुरुआत कर सकते हैं। आप किसी यात्रा पर जाएं तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। किसी अजनबी से आप अपने मन की कोई बात शेयर ना करें।

    मीन दैनिक राशिफल ।आज का दिन आपके लिए उत्साह पूर्वक काम करने के लिए रहने वाला है। आप अपने आवश्यक वस्तुओं की खरीददारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। घरेलू मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आप बड़ों की सीख व सलाह पर चलेंगे तो आपके काफी काम आसानी से बनते चले जाएंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं,फिर भी वह अधिकारियों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। आपको सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका मिलेगा जिससे आपकी छवि और निखरेगी।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबिग ब्रेकिंग: भारत ने खरीदी 200 हॉवित्जर तोपें
    Next Article अदालती कार्यवाही में तेजी लाने के लिए भारत के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने पोर्टल लॉन्च किया….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सीएम साय ने ‘शतक’ फिल्म देख की बड़ी घोषणा, प्रदेश में टैक्स-फ्री होगी फिल्म…

    February 27, 2026

    2 या 3 मार्च आखिर कब है होलिका दहन जानें सबसे शुभ मुहूर्त और सही तारीख…

    February 27, 2026

    अब होली से पहले किसानों को मिलेगी 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की धान के अंतर की राशि, अन्नदाताओं ने धान से तौलकर सीएम का जताया आभार…

    February 27, 2026

    विजय देवेरकोंडा और रश्मिका मांडणा ने शादी के बाद पीएम से की मुलाकात …

    February 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सीएम साय ने ‘शतक’ फिल्म देख की बड़ी घोषणा, प्रदेश में टैक्स-फ्री होगी फिल्म…
    • 2 या 3 मार्च आखिर कब है होलिका दहन जानें सबसे शुभ मुहूर्त और सही तारीख…
    • अब होली से पहले किसानों को मिलेगी 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की धान के अंतर की राशि, अन्नदाताओं ने धान से तौलकर सीएम का जताया आभार…
    • विजय देवेरकोंडा और रश्मिका मांडणा ने शादी के बाद पीएम से की मुलाकात …
    • सिटी गैस अवसंरचना परियोजना का शुभारंभ, सीएम विष्णु देव साय ने दिखाई हरी झंडी, घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को मिलेगी गैस…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?