Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सर्दी में रोज खाए पिस्ता,इम्यूनिटी बनाता है मजबूत,स्किन को देता है ये फायदे….
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    सर्दी में रोज खाए पिस्ता,इम्यूनिटी बनाता है मजबूत,स्किन को देता है ये फायदे….

    By Tv 36 HindustanNovember 28, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *नई दिल्ली:-* ड्राई फ्रूट्स हमारी सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं, यही वजह ही हेल्थ एक्सपर्ट्स हमें अच्छी मात्रा में इनका सेवन करने की सलाह देते हैं। खासकर सर्दियों के मौसम में मेवों का सेवन जरूरी हो जाता है। इनमें भी ठंड के मौसम में ऐसे ड्राई फ्रूट्स खाने के लिए कहा जाता है जिनकी तासीर गर्म होती है। इन्हीं में से एक है पिस्ता। कई हेल्थ रिपोर्ट्स बताती हैं कि सर्दियों के मौसम में रोज एक मुट्ठी पिस्ता खाने से आपको कई चमत्कारी लाभ मिल सकते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में बता रहे हैं-*सर्दी में क्यों रोज खाना चाहिए पिस्ता?* *इम्यूनिटी बनाता है मजबूत*गौरतलब है कि सर्दी के मौसम में लोग वायरल संक्रमण की चपेट में अधिक तेजी से आते हैं, जिससे उन्हें बार-बार सर्दी-खांसी, जुकाम या बुखार जैसी परेशानियां घेर लेती हैं। वहीं, अगर आपको भी इस तरह की परेशानियों से दो-चार होना पड़ता है, तो ऐसे में हर रोज एक मुट्ठी पिस्ता का सेवन करना आपको फायदा पहुंचा सकता है। पिस्ता में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, बॉडी के लिए जरूरी विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं, जिससे आपको इस तरह की बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है। इसके अलावा क्योंकि पिस्ता की तासीर गर्म होती है, ऐसे में भी ये सर्दी खांसी के जोखिम को काफी कम कर देता है।*सूजन करता है दूर*ठंड के समय में हाथ-पैर में सूजन और लालिमा का बढ़ जाना भी एक आम समस्या है। वहीं, पिस्ता में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर की सूजन और लालिमा को कम करने में मददगार हैं।*कंट्रोल में रहता है वजन*सर्दी के मौसम में ना केवल लोग अधिक तला-भुना खाना खाते हैं, बल्कि ठंड की वजह से एक्सरसाइज करने से भी कतराते हैं। इससे धीरे-धीरे शरीर पर चर्बी जमा होना शुरू हो जाती है। ऐसे में अगर आप सर्दी में खुद को मेंटेन रखने की सोच रहे हैं, तो भी पिस्ता को अपनी डेली डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। पिस्ता में कम कैलोरी होती है, जबकि ये फाइबर और प्रोटीन से भरपूर है। ऐसे में इसमें मौजूद फाइबर जहां आपको लंबे समय तक पेट भरे होने का अहसास दिलाता है, तो वहीं, प्रोटीन फूड क्रेविंग को कम करने में असरदार है। इस तरह रोज पिस्ता का सेवन आपका वजन कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।*स्किन को रखता है हेल्दी*ठंड के मौसम में स्किन भी अधिक रूखी और बेजान हो जाती है, जिससे फाइन लाइन्स और झुर्रियां की समस्या बढ़ने लगती है। पिस्ता में कई फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो स्किन को मॉइस्चराइज रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा ये ड्राई फ्रूट विटामिन-ई का भी अच्छा स्त्रोत है। विटामिन-ई स्किन की इलास्टिसिटी को नेचुरली बढ़ाता है, जिससे झुर्रियां और फाइन लाइन्स की समस्या खुदबखुद कम हो जाती है।*दर्द से मिलती है राहत*मौसम में ठंडक बढ़ते ही खासकर बुजुर्गों को जोड़ों का दर्द परेशान करने लगता है। इस परेशानी से निजात दिलाने में पिस्ता असरदार है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम हड्डियों को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करता है, जिससे दर्द की समस्या में राहत मिलती है।*पाचन रहता है दुरुस्त*ठंड के समय में उल्टा-सीधा खाने से पाचन से जुड़ी परेशानियां भी लोगों को घेरना शुरू कर देती हैं। इस स्थिति में पिस्ता में मौजूद फाइबर आपको फायदा पहुंचा सकता है। फाइबर से भरपूर चीजें मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करती है, जिससे पाचन अच्छा रहता है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleटाटा ग्रुप की इस कंपनी पर एक हफ्ते में दूसरी बार लगा करोड़ों डॉलर का जुर्माना, जाने पूरा मामला….
    Next Article सबसे ज्यादा वोटों से सांसदी जीतने वाले इस नेता की सीट पर हो गया खेल,जनता ने किया इशारा….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    होली पर घर जाने वाले लोगों के लिए मुश्किल, प्रदेश में 2 मार्च से बस ऑपरेटरों की हड़ताल…

    February 28, 2026

    आज का मौसम राजधानी में गर्मी का टॉर्चर, पहाड़ों पर बारिश का अलर्ट जानें अपने शहर का हाल…

    February 28, 2026

    पीएम का एक बड़ा संदेश 12 लाख करोड़ के कैपेक्स के बाद अब उद्योग बढ़ाए निवेश, ‘विकसित भारत 2047’ की रफ्तार तेज…

    February 28, 2026

    पार्टी BJP 10 सीट जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा’, केजरीवाल ने मोदी को दी चुनौती, बोले- मैं और सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार…

    February 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • होली पर घर जाने वाले लोगों के लिए मुश्किल, प्रदेश में 2 मार्च से बस ऑपरेटरों की हड़ताल…
    • आज का मौसम राजधानी में गर्मी का टॉर्चर, पहाड़ों पर बारिश का अलर्ट जानें अपने शहर का हाल…
    • पीएम का एक बड़ा संदेश 12 लाख करोड़ के कैपेक्स के बाद अब उद्योग बढ़ाए निवेश, ‘विकसित भारत 2047’ की रफ्तार तेज…
    • बालको के ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने खेलों में भी बढ़ाया संस्थान का गौरव
    • आज का स्पेशल राशिफल नौकरी, पैसा और प्यार किसे मिलेगा फायदा, किसे झटका जानिए 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?