Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सर्दियों में करते हैं गीजर का इस्तेमाल तो रखें यह सावधानियां, वरना हो सकता है ब्लास्ट….
    News

    सर्दियों में करते हैं गीजर का इस्तेमाल तो रखें यह सावधानियां, वरना हो सकता है ब्लास्ट….

    By Tv 36 HindustanNovember 29, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सर्दियों का मौसम आ गया है और अब गर्म पानी का जमकर इस्तेमाल होगा। ठंड के मौसम गीजर का खूब इस्तेमाल होता है। कई बार गीजर में ब्लास्ट की खबरे भी सामने आ चुकी हैं। ऐसे में जब भी इसका इस्तेमाल किया जाए तो बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। आपको उन कारणों को बताते हैं जिनकी वजह से गीजर में ब्लास्ट होने की संभावना बढ़ जाती है।

    सर्दियों के मौसम में ठंड से बचने में गीजर बड़ी मदद करते हैं। हालांकि कई बार ये गीजर खतरनाक भी साबित हो जाते हैं। गीजर में कई बार जोरदार धमाका भी हो जाता है जिससे भारी नुकसान हो सकता है। इसलिए अगर आप सर्दियों में अपने बाथरूम में गीजर का इस्तेमाल करते हैं तो बेहद सावधान रहने की जरूरत है। सर्दियों के मौसम में गीजर एक बेहद जरूरी उपकरण है। ठंड से बचने के लिए पानी को गर्म करने के लिए इसका सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है। हालांकि कई बार हमारी गलतियों की वजह से यह बम जैसा खतरनाक भी हो जाता है।

    सर्दियों में गीजर का इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

    गीजर को लगातार ऑन न रखेंजब भी गीजर में पानी गरम हो जाए तो उसे बंद कर देना चाहिए। लेकिन कई लोग आटो कट सपोर्ट की वजह से उसे बंद करने की जहमत नहीं उठाते। लगातार ऑन रहने से इसमें नुकसान होने की संभावना अधिक हो जाती है। इसके साथ ही शार्ट शर्किट की वजह से इसमें धमाका भी हो सकता है इसलिए जरूरी है कि काम हो जाने पर इसे ऑफ कर दिया जाए। इस्तेमाल करते समय इसे ऑफ कर देंपानी गरम हो जाने के बाद भी कई लोग इसे नहाते समय ऑन रखते हैं। अगर इसे ऑफ करके नहाया जाए तो ज्यादा बेहतर होगा। क्योंकि अगर गीजर पुराना है तो इसके ऑन रहने से कई बार करंट आने की भी गुंजाइश बनी रहती है जिससे आपको बड़ा नुकसान हो सकता है इसे नहाते समय बंद कर दें।

    वायरिंग को जरूर चेक करेंगीजर का इस्तेमाल गर्मियों में नहीं किया जाता। इसलिए कई महीनों से बंद पड़ने रहने की वजह से इसकी वायरिंग बिगड़ सकती है। सर्दियों में अगर आप घर पर लगे पुराने गीजर का इस्तेमाल करने जा रहे हैं तो एक बार वायरिंग जरूर चेक कर लें।

    रिपेयरिंग में ओरिजनल पार्ट्स ही लगवाएंकई बार पुराने और लोकल पार्ट्स गीजर में धमाके की वजह बन जाते हैं। अगर आप अपने गीजर को रिपेयर करा रहे हैं तो इस बात का जरूर ध्यान रखें कि मैकेनिक उसमें ओरिजनल पार्ट्स का ही इस्तेमाल करे। दरअसल कई बार लोग सस्ते के चक्कर में लोकल कंपनी के पार्ट्स लगवा लेते हैं। यही सस्ते पार्ट आगे चलकर भारी नुकसान करा देते हैं।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleदिसंबर में 18 दिन रहेंगे बैंक बंद ,देखिए अवकाशोंकी लिस्ट
    Next Article अमेरिका और भारत अगले साल के अंत तक एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन भेजने की प्लानिंग पर काम कर रहे….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सीएम साय ने ‘शतक’ फिल्म देख की बड़ी घोषणा, प्रदेश में टैक्स-फ्री होगी फिल्म…

    February 27, 2026

    2 या 3 मार्च आखिर कब है होलिका दहन जानें सबसे शुभ मुहूर्त और सही तारीख…

    February 27, 2026

    अब होली से पहले किसानों को मिलेगी 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की धान के अंतर की राशि, अन्नदाताओं ने धान से तौलकर सीएम का जताया आभार…

    February 27, 2026

    विजय देवेरकोंडा और रश्मिका मांडणा ने शादी के बाद पीएम से की मुलाकात …

    February 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सीएम साय ने ‘शतक’ फिल्म देख की बड़ी घोषणा, प्रदेश में टैक्स-फ्री होगी फिल्म…
    • 2 या 3 मार्च आखिर कब है होलिका दहन जानें सबसे शुभ मुहूर्त और सही तारीख…
    • अब होली से पहले किसानों को मिलेगी 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की धान के अंतर की राशि, अन्नदाताओं ने धान से तौलकर सीएम का जताया आभार…
    • विजय देवेरकोंडा और रश्मिका मांडणा ने शादी के बाद पीएम से की मुलाकात …
    • सिटी गैस अवसंरचना परियोजना का शुभारंभ, सीएम विष्णु देव साय ने दिखाई हरी झंडी, घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को मिलेगी गैस…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?