मध्यप्रदेश:- कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के आफ़िस के बाहर रीठी थाने में पदस्थ सुनील बागरी नाम के आरक्षक ने स्वयं पर मिट्टी का तेल डाल कर आत्मदाह का प्रयास किया जिसे समय रहते यहां मौजूद पुलिस वालों ने पकड़ लिया। आरक्षक सुनील बागरी आवश्यक कार्य मे अवकाश न मिलने से नाराज था और वह आज एसपी कार्यालय में इसी सिलसिले में आया था, जहां उसकी कहासुनी हो गयी इसके बाद उसने यह बड़ा कदम उठाया, आज ही कटनी में DIG का भी दौरा था।