*तेलंगाना:-* तेलंगाना में आज 30 नवंबर हो रहे मतदान में आम लोगों के साथ-साथ सेलिबब्रिटी और बड़े-बड़े नेता भी शामिल हो रहे हैं. इसी कड़ी में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने भी एक पोलिंग बूथ पर जाकर परिवार के साथ मतदान किया। हैदराबाद में वोट डालने के बाद ओवैसी ने मीडिया से भी बातचीत की. उन्होंने कहा, मैं हैदराबाद और तेलगांना के तमाम लोगों से अपील करता हूं की आप अपने वोट का इस्तेमाल जरूर कीजिए. तेलगांना के गंगा जमुनी तहजीब को मजबूत कीजिए. घर से निकलिए और अपना वोट डालिए. हर वह शख्स जिसका नाम वोटर लिस्ट में है, वे मतदान करें. उन्होंने आगे कहा, अगर लोकतंत्र को मजबूत करना है तो वोट डालिए। *रेवंत रेड्डी के बयान पर ली चुटकी*एबीपी न्यूज से बातचीत में ओवैसी ने कहा कि, “मुझे यकीन है कि हम अपनी मौजूदा सातों सीटों को बचाएंगे साथ ही दो और विधानसभा सीट पर हम जीत दर्ज करेंगे.” रेवंत रेड्डी के 9 तारीख को शपथ ग्रहण करने के ऐलान पर ओवैसी ने कहा, “कुछ न कुछ तो बोलना पड़ेगा तो कुछ बोल रहे हैं रेवंत. राहुल गांधी के पास कोई मुद्दा नहीं था. उनकी बहन के लिए, उनकी पार्टी के लिए, बीजेपी के लिए और आरएसएस के लिए मैं मुद्दा हूं।
