Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » आज है विश्व एड्स दिवस ;जानिए इस दिन का इतिहास…
    News

    आज है विश्व एड्स दिवस ;जानिए इस दिन का इतिहास…

    By Tv 36 HindustanDecember 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हर साल एक दिसंबर को World AIDS Day मनाया जाता है। इस दिन एड्स के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाने की कोशिश की जाती है। एड्स एक खतरनाक बीमारी है, जिससे बचाव ही इलाज है। इस बीमारी में शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है और बीमारियों से बचाव नहीं कर पाता। यह HIV वायरस से इन्फेक्शन की वजह से होता है। इस बीमारी से जुड़े टैबू को दूर करने के लिए वर्ल्ड एड्स डे मनाया जाता है।

    आइए जानते हैं क्या है इस दिन का महत्व, थीम और इतिहास।क्यों मनाया जाता है एड्स डे?इस दिन AIDS से बचाव के तरीकों के बारे में लोगों को जागरूक किया जाता है। एड्स को लेकर हमारे समाज में कई मिथक हैं, जिनके बारे में लोगों में जानकारी की काफी कमी है। एड्स कैसे फैलता है, इससे बचाव के तरीके, इसके टेस्ट, इससे जुड़े मिथक आदि के बारे में जानकारी देने की कोशिश की जाती है। लोगों में एचआईवी पॉजिटिव लोगों को लेकर कई गलत अवधारणाएं होती हैं, इस दिन उन्हें भी दूर करने की कोशिश की जाती है। इस दिन पूरे समाज को एक-जुट होकर एड्स से लड़ने के लिए प्रेरित करने की कोशिश की जाती है।

    क्या है इस दिन का इतिहाससबसे पहली बार, वर्ल्ड एड्स डे 01 दिसंबर, 1988 को मनाया गया था। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के 2022 के डाटा के मुताबिक, दुनिया भर में लगभग 3.6 करोड़ लोग, एचआईवी पॉजिटिव हैं। इससे बचाव और इसकी रोकथाम के लिए, लोगों का जागरूक होना जरूरी है। इस मकसद के साथ वर्ल्ड एड्स मनाने की शुरूआत की गई थी।क्या है इस साल की थीमइस साल वर्ल्ड एड्स डे की थीम लेट कम्यूनिटीज लीड है। AIDS की रोकथाम में समाज की अहम भूमिका के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए, इस थीम को चुना गया है। साथ ही, अब तक, एड्स के बचाव में समाज ने जो महत्वपूर्ण योगदान दिए हैं, उनकी सराहना करने के लिए भी इस थीम को चुना गया है।

    एड्स या एचआईवी के बारे में समाज में मौजूद गलत अवधारणा के कारण, इसकी रोकथाम करना काफी मुश्किल होता है। समाज में नीची नजरों से देखे जाने की वजह से, लोग खुलकर इस बीमारी के बारे में बात नहीं करते और इससे बचाव नहीं हो पाता है। इस स्थिति को बदलने के लिए लेट कम्यूनिटटीज लीड का थीम चुना गया है।

    Views: 0
    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleदरिंदगी की हद पार : 26 वर्षीय पड़ोसी निकला दरिंदा, 7 साल की बच्‍ची से किया दुष्कर्म
    Next Article दुबई पहुंचते ही पीएम नरेंद्र मोदी का भारतीयों ने जोरदार स्वागत किया, लोगों ने इस दौरान ‘हर हर मोदी’ के नारे लगाए….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कार्तिक पूर्णिमा के दिन ये नहीं करना चाहिए जानें इन 5 बातों का रखें ध्यान…

    November 14, 2026

    महंगाई का एक और झटका दूध 4 रुपये प्रति लीटर महंगा, दुग्ध उत्पादों के दाम भी बढ़ेंगे…

    November 14, 2026

    शनिवार को करें ये आसान उपाय, शनिदेव की कृपा से दूर होंगे कष्ट और आर्थिक संकट…

    November 14, 2026

    शनिवार को करें ये आसान उपाय, शनिदेव की कृपा से दूर होंगे कष्ट और आर्थिक संकट…

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कार्तिक पूर्णिमा के दिन ये नहीं करना चाहिए जानें इन 5 बातों का रखें ध्यान…
    • महंगाई का एक और झटका दूध 4 रुपये प्रति लीटर महंगा, दुग्ध उत्पादों के दाम भी बढ़ेंगे…
    • शनिवार को करें ये आसान उपाय, शनिदेव की कृपा से दूर होंगे कष्ट और आर्थिक संकट…
    • शनिवार को करें ये आसान उपाय, शनिदेव की कृपा से दूर होंगे कष्ट और आर्थिक संकट…
    • आज मेष-सिंह-धनु पर रहेगी खास कृपा, बाकी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?