नई दिल्ली।प्रधानमंत्री ने महिला किसान ड्रोन केंद्र का शुभारंभ किया गया. ड्रोन दीदी योजना के तहत 1261 करोड़ रुपये के कुल व्यय के साथ महिलाओं को 15 हजार ड्रोन वितरित किए जाएंगे.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार की ओर से लोगों की आवश्यकताओं को पहचानने और उन्हें उनके अधिकार देने के प्राकृतिक न्याय-सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के दृष्टिकोण के कारण नई आकांक्षा पैदा हुई है साथ ही करोड़ों नागरिकों के बीच उपेक्षा की भावना समाप्त हुई है.कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि महिलाओं को 15 हजार ड्रोन उपलब्ध कराए जाएंगे. इन ड्रोन दीदी के जरिए महिलाओं का सशक्तिकरण होगा, वह आत्मनिर्भर बनेगी, रोजगार सृजन से उनकी आजीविका बेहतर होगी. इसके साथ ही खेती में ड्रोन का इस्तेमाल बढने से खेती भी उन्नत होगी.
