मध्यप्रदेश:- विधानसभा चुनाव के परिणाम भले ही 3 दिसंबर को आएंगे लेकिन गुरुवार को अलग-अगल मीडिया कंपनियों ने जो एग्जिट पोल जारी किए हैं, उन्होंने मध्यप्रदेश की जनता को ही नहीं बल्कि बीजेपी और कांग्रेस नेताओं को भी हैरान कर दिया है. जिस मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मुश्किल में बताया जा रहा था, वहां बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करती दिख रही है और जो कांग्रेस सरकार बनाने के दावे करते नजर आ रही थी, वो 100 सीटों से भी कम सीटों पर सिमटती नजर आ रही है.
तकरीबन 9 मीडिया कंपनियों ने ये एग्जिट पोल जारी किए लेकिन इनमें से 5 एग्जिट पोल ने बीजेपी को बंपर सीटें लेते हुए दिखाया है और सिर्फ 4 एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त दिखाई गई है और उसमें भी बीजेपी को बराबर से टक्कर लेते दिखाया है. ऐसे में एमपी तक ने 7 मीडिया कंपनियों द्वारा किए गए एग्जिट पोल निकाला है और उसमें भी बीजेपी पूर्ण बहुमत लेते हुए दिख रही है.
