Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » नेपाल के प्रधानमंत्री को करनी थी दुबई की यात्रा, 31 यात्रियों को छोड़ समय से पहले उड़ गया विमान….
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    नेपाल के प्रधानमंत्री को करनी थी दुबई की यात्रा, 31 यात्रियों को छोड़ समय से पहले उड़ गया विमान….

    By Tv 36 HindustanDecember 1, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नेपाल:- नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ के लिए दुबई जाने वाली नेपाल एयरलाइंस की फ्लाइट ने समय से पहले उड़ान भर दी, जिस वजह से 31 यात्री दुबई नहीं जा पाए और काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फंसे रह गए. काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, नेपाल एयरलाइंस की फ्लाइट ने अपने निर्धारित समय से दो घंटे पहले उड़ान भरी।

    रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को दुबई जाने वाली फ्लाइट – आरए 299, रात 11.30 बजे उड़ान भरने वाली थी, लेकिन उड़ान की वीवीआईपी स्थिति के कारण विमान ने रात 9.30 बजे ही उड़ान भर ली. प्रधानमंत्री प्रचंड भी उसी में सवार थे और वह जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन सीओपी 28 के 28वें सम्मेलन में भाग लेने एक प्रतिनिधिमंडल के साथ दुबई के लिए रवाना हो रहे थे. ऐसे में नेपाल एयरलाइंस ने कहा कि फ्लाइट को निर्धारित समय से जल्दी रवाना होना पड़ा. बाद में एक नोटिस में एयरलाइंस ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए माफी मांगी।

    31 लोग नहीं कर पाए यात्रा

    रिपोर्ट के अनुसार, दुबई आने वाली नेपाल एयरलाइन्स की विमान से कुल 274 यात्री यात्रा करने वाले थे लेकिन 31 लोग समय बदल जाने के कारण यात्रा नहीं कर पाए और उनकी फ्लाइट छूट गई. एयरलाइन ने कहा कि सभी यात्रियों के मोबाइल फोन और ईमेल के जरिए नए शेड्यूल के बारे में सूचना दी गई थी लेकिन 31 यात्रियों ने कोई जवाब नहीं दिया।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसीजफायर खत्म होते ही इजरायल-हमास के बीच होने लगे ताबड़तोड़ हमले, पढ़ें जंग से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट…
    Next Article कांग्रेस पार्टी के अच्छे दिन, पांच राज्यों में बीजेपी की हार, उद्धव गुट के सांसद संजय राउत ने एग्जिट पोल पर अपनी पहली प्रतक्रिया देते हुए किया बड़ा दावा…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    एक बड़ा तोहफा 5 लाख तक फ्री इलाज का बढ़ा दायरा, अब ये लोग भी होंगे पात्र…

    February 28, 2026

    भारत में दिखेगा ‘ग्रस्तोदित’ पूर्ण चंद्र ग्रहण 20-25 मिनट की दृश्यता, जानें सूतक का ये समय…

    February 28, 2026

    AI के दौर में मेंटल स्किल है सबसे जरूरी, पर इन लोगों की नहीं खत्म होगी डिमांड…

    February 28, 2026

    अग्निवीरों और सेना के जवानों के लिए खुशखबरी रिटायरमेंट के बाद यहां मिलेगा रोजगार…

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • एक बड़ा तोहफा 5 लाख तक फ्री इलाज का बढ़ा दायरा, अब ये लोग भी होंगे पात्र…
    • भारत में दिखेगा ‘ग्रस्तोदित’ पूर्ण चंद्र ग्रहण 20-25 मिनट की दृश्यता, जानें सूतक का ये समय…
    • AI के दौर में मेंटल स्किल है सबसे जरूरी, पर इन लोगों की नहीं खत्म होगी डिमांड…
    • अग्निवीरों और सेना के जवानों के लिए खुशखबरी रिटायरमेंट के बाद यहां मिलेगा रोजगार…
    • होली से पहले दिवाली सीएम साय ने 25 लाख किसानों के खातों में भेजे 10,324 करोड़, आपके मोबाइल पर आया…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?