Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » आज का राशिफल : आज इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
    जीवन शैली

    आज का राशिफल : आज इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

    By Tv 36 HindustanDecember 4, 2023No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 4 दिसंबर 2023 को सोमवार है। सोमवार के दिन भगवान शंकर की पूजा- अर्चना की जाती है। भगवान शंकर की कृपा से व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार 4 दिसंबर का दिन कुछ राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, 4 दिसंबर 2023 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

    मेष राशि- आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में लोगों से तालमेल बनाकर चलना बेहतर रहेगा। आप अपने खर्चों का एक बजट बनाकर चले, तो आप आसानी से कर पाएंगे। संतान आपसे किसी वस्तु के फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। पिताजी से आप बिजनेस संबंधी कुछ योजनाओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। भाई बहनों से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, क्योंकि उन्हें कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा।

    वृषभ राशि- आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थितियों पर पूरा ध्यान दें, तभी वह पूरी हो सकती है। किसी बाहरी व्यक्ति के मामले में हस्तक्षेप ना करें, नहीं तो बाद में आपको पछतावा होगा। संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। पारिवारिक कार्यों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो कोई पुरानी कलह फिर से सिर उठा सकती है, जो आपको परेशान करेगी। विद्यार्थियों की किसी पढ़ाई के साथ-साथ किसी रिसर्च के प्रति भी रुचि जागृत हो सकती हैं। आपको कुछ ठगी लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।

    मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। सभी के साथ आदर और सत्कार बनाए रखें और अपने आवश्यक कामों की सूची बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप पुराने रीति रिवाजों को कल पर छोड़ सकते हैं और किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह न करें। वाणिज्य विषयों पर आपका पूरा फोकस रहेगा। रोजगार की तलाश में इधर उधर भटक रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी।

    कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। रक्त संबन्धी पर आपका पूरा सहयोग रहेगा। आपका यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आप अपने सोच में सकारात्मकता बनाए रखें, तभी आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। यदि आपकी कोई वस्तु खो गई थी, तो वह आपको प्राप्त हो सकती है। आप माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। किसी संपत्ति की खरीदारी करते समय उसके चल अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें।

    सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखना होगा और आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपको संबंधो में वृद्धि होगी। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होता दिख रहा है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें आपका अच्छा खासा धन खर्च होगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने कामों को लेकर सजग रहेंगे, तभी उन्हें जाना जाएगा। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर अत्यधिक जिम्मेदारियों का बोझ आ सकता हैं, जिन्हें आप पूरा अवश्य करेंगे।

    कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए कला कौशल में सुधार लेकर आएगा। किसी कानूनी मामले में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। निवेश संबंधी मामले आपके बेहतर रहेंगे। दूरसंचार के साधनों में वृद्धि होगी। संतान के करियर को लेकर कोई बड़ा डिसीजन लेना पड़ सकता है। माता-पिता से आप अपने मन की किसी इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपके कुछ लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। माता-पिता को आप किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।

    तुला राशि- आज का दिन आपके लिए धन धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी काम में उसके नीति नियमों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी और आपके प्रभाव प्रताप में वृद्धि होगी। नवीन कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आपको वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है और किसी सरकारी योजना में आपको ध्यान लगाना अच्छा रहेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है।

    वृश्चिक राशि- आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे और आपको कार्यक्षेत्र में उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। विद्यार्थियों को भौतिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आप परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं।

    धनु राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है। आपकी सफलता की राह में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी, तो वह दूर होगी। उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे और आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने किसी परिजन की बातों में आकर कोई बड़ा निवेश ना करें, नहीं तो बाद में आपको कोई नुकसान होने की पूरी संभावना बनती दिख रही है।

    मकर राशि- आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचने के लिए रहेगा। आपको जीवन शैली में सुधार लाना होगा और आप अपने खान-पान पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। यदि आपसे कही घर व बाहर यदि कोई वाद विवाद हो, तो आप उसमें चुप लगाएं, नहीं तो वह काम सुलझ सकता है। शारीरिक समस्याओं को आप नजरअंदाज ना करें, नहीं तो वाद विवाद बढ़कर कोई बड़ी समस्या बन सकती है। किसी ने मकान, दुकान, वाहन आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

    कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। आपके विविध मामले आपके पक्ष में रहेंगे। आवश्यक विषयों में आपको सावधानी बरतनी होगी और आपके किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। पार्टनरशिप में कोई काम करने से आपको नुकसान हो सकता है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

    मीन राशि- आज के दिन आपके चारों ओर वातावरण खुशनुमा रहने वाला है। कारोबार में आप आगे बढ़ेंगे और आपकी सुख और समृद्धि में वृद्धि होगी। व्यवसाय में आपको किसी को साझेदार बनाने से बचना होगा और आप अपनों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। कारोबार कर रहे लोग किसी को धन उधार ना दें, नहीं तो समस्या होगी और राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें, उनके कामों से उन्हें एक नई पहचान मिलेगी।

    Views: 0
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews Raipur Today latest news Today news VASTU TIPS
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleप्रदेश में इन दिनों बदला मौसम का मिजाज, कड़ाके की ठंड और कोहरे का सितम जारी…
    Next Article भीषण बाढ़ ने मचाई तबाही, बाढ़ में समाई 47 जिंदगियां, बढ़ सकते है मौत के आंकड़े
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मां लक्ष्मी की कृपा पाने और आर्थिक परेशानियां दूर करने के लिए करें ये खास उपाय, जानें क्या करें और क्या नहीं…

    November 20, 2026

    आज आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम राजधानी में सुबह से बारिश, जानिए पूरा अपडेट…

    November 20, 2026

    मेष से मीन तक जानिए सभी 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान…

    November 20, 2026

    चक्रवात ‘अकवान’ के मद्देनजर किसानों और धान उपार्जन केंद्र प्रभारियों कटी फसल उपार्जन केंद्रों में रखे धान को ढंककर सुरक्षित रखने की अपील

    November 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मां लक्ष्मी की कृपा पाने और आर्थिक परेशानियां दूर करने के लिए करें ये खास उपाय, जानें क्या करें और क्या नहीं…
    • आज आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम राजधानी में सुबह से बारिश, जानिए पूरा अपडेट…
    • मेष से मीन तक जानिए सभी 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान…
    • चक्रवात ‘अकवान’ के मद्देनजर किसानों और धान उपार्जन केंद्र प्रभारियों कटी फसल उपार्जन केंद्रों में रखे धान को ढंककर सुरक्षित रखने की अपील
    • देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को व्रत में न करें ये गलतियां, जानें क्या करें और किन नियमों का रखें ध्यान…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?