रायपुर:- छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चेहरे को सामने रखकर चुनाव लड़ा, जिसका फायदा पार्टी को मिला। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के शुरुआती आंकडों में ही बीजेपी को बहुमत मिल गया है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार बीजेपी 54 सीट पर तथा सत्ताधारी दल कांग्रेस 35 सीट पर सिमट गया है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम ने जीत दर्ज की है।
13 कैबिनेट रैंक के मंत्रियों में से 9 हारे….
- शिव डहरिया
- रवीन्द्र चौबे
- मोहम्मद अकबर
- टीएस सिंह देव
- जय सिंह अग्रवाल
- रूद्र गुरु
- अमरजीत भगत
- मोहन मरकाम
- ताम्रध्वज साहू।
