सरगुजा। जिले के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। स्कूली बच्चों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। घटना में कई बच्चों के घायल होने की खबर है। बताया जाता है कि धमतरी से करीब 50 स्कूली बच्चे बस से मैनपाट आये थे। पिकनिक मनाने के बाद स्कूली बच्चे वापस लौट रहे थे, इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गयी। बता दें कि आज दोपहर धमतरी के एक निजी स्कूल के बच्चे बस पर सवार होकर पिकनिक मनाने के लिए मैनपाट आये थे। जब पिकनिक मनाकर वापस लौट रहे थे तो काली मंदिर के पास यह हादसा हुआ। घटना की सूचना के बाद कलेक्टर कुंदन कुमार ने तुरंत रेस्क्यू के आदेश दिये। बच्चों को बाहर निकाला जा रहा है।
