Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » केन्या को लगभग 2 हजार करोड़ रुपये की ऋण सुविधा देने की घोषणा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…
    News

    केन्या को लगभग 2 हजार करोड़ रुपये की ऋण सुविधा देने की घोषणा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…

    By Tv 36 HindustanDecember 5, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की यात्रा पर आए केन्याई राष्ट्रपति विलियम समोई रुतो के साथ व्यापक वार्ता के बाद मंगलवार को केन्या को उसके कृषि क्षेत्र के आधुनिकीकरण के लिए 25 करोड़ डॉलर (लगभग 2 हजार करोड़ रुपये) की ऋण सुविधा देने के भारत के फैसले की घोषणा की। रुतो दोनों देशों के बीच समग्र संबंधों का विस्तार करने के उद्देश्य से 3 दिन की यात्रा पर सोमवार को यहां पहुंचे। मोदी ने वार्ता के बाद मीडिया को जारी बयान में कहा कि अपनी विदेश नीति में भारत ने हमेशा अफ्रीका को उच्च प्राथमिकता दी है और पिछले करीब एक दशक में मिशन मोड पर इस महाद्वीप के साथ अपने समग्र संबंधों का विस्तार किया है।‘

    प्रेसिडेंट रुतो के साथ आज सार्थक बातचीत हुई’पीएम मोदी ने कहा,‘मुझे विश्वास है कि राष्ट्रपति रुतो की भारत यात्रा से न केवल द्विपक्षीय संबंध मजबूत होंगे बल्कि अफ्रीका के साथ हमारे संबंधों को नई गति मिलेगी।’ बाद में मोदी ने ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा,‘राष्ट्रपति रुतो के साथ आज सार्थक बातचीत हुई। हमें भारत-केन्या संबंधों की पूरी श्रृंखला की समीक्षा करने का अवसर मिला। हमने अपने देशों के बीच आर्थिक संबंधों को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की। हमारे देश प्रौद्योगिकी, डिजिटल नवाचारों, स्वच्छ ऊर्जा और अन्य क्षेत्रों में भी एक साथ काम करेंगे।’ पीएम मोदी ने इस बात पर खुशी जताई कि अफ्रीकन यूनियन के G20 में शामिल होने के कुछ समय बाद ही रुतो की भारत यात्रा हो रही है।‘

    भारत एक विश्वसनीय और प्रतिबद्ध साझेदार रहा है’पीएम मोदी ने कहा कि भारत केन्या को उसके कृषि क्षेत्र के आधुनिकीकरण के लिए 25 करोड़ डॉलर की ऋण सुविधा उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा,‘एक प्रगतिशील भविष्य की नींव रखते हुए आज हमने सभी क्षेत्रों में अपना सहयोग सुदृढ़ करने पर विचार किया और कई नई पहल की पहचान भी की। भारत और केन्या के बीच आपसी व्यापार और निवेश में लगातार प्रगति हो रही है।

    हमारे आर्थिक सहयोग के पूरी क्षमता के दोहन के लिए हम नए अवसरों की तलाश जारी रखेंगे। भारत केन्या के लिए एक विश्वसनीय और प्रतिबद्ध विकास साझेदार रहा है।’‘भारत-केन्या के बीच सहयोग को आगे बढ़ाया जाएगा’पीएम मोदी ने कहा कि 2 कृषि प्रधान अर्थव्यवस्थाओं के रूप में भारत और केन्या ने अपने अनुभव साझा करने पर सहमति जताई। उन्होंने कहा,‘केन्या के कृषि क्षेत्र का आधुनिकिकरण करने के लिए हमने 250 मिलियन डॉलर की ऋण सुविधा प्रदान करने का भी निर्णय लिया है।’ हिंद-प्रशांत का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि क्षेत्र में भारत और केन्या के बीच करीबी सहयोग साझा प्रयासों को आगे बढ़ाएगा।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleछत्तीसगढ़ में दिखा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दम, जहां-जहां सभा किया योगी ने वहां…
    Next Article तीन राज्यों में भाजपा की जीत से शेयर बाजार में आई ऐतिहासिक तेजी….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    संविदा पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी कंप्यूटर प्रोग्रामर एक और कार्यक्रम अधिकारी के दो पद; एकमुश्त मासिक मानदेय पर होगी नियुक्ति

    September 29, 2026

    संविदा पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी कंप्यूटर प्रोग्रामर एक और कार्यक्रम अधिकारी के दो पद; एकमुश्त मासिक मानदेय पर होगी नियुक्ति…

    September 29, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर होगा स्वास्थ्य प्रशिक्षण एवं जिला स्तरीय सम्मान समारोह…

    September 29, 2026

    जनदर्शन से आत्मनिर्भरता का संबल मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल से मिली नई राह, मोहनपाल ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन का जताया आभार

    September 29, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • संविदा पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी कंप्यूटर प्रोग्रामर एक और कार्यक्रम अधिकारी के दो पद; एकमुश्त मासिक मानदेय पर होगी नियुक्ति
    • संविदा पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी कंप्यूटर प्रोग्रामर एक और कार्यक्रम अधिकारी के दो पद; एकमुश्त मासिक मानदेय पर होगी नियुक्ति…
    • अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर होगा स्वास्थ्य प्रशिक्षण एवं जिला स्तरीय सम्मान समारोह…
    • जनदर्शन से आत्मनिर्भरता का संबल मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल से मिली नई राह, मोहनपाल ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन का जताया आभार
    • दुनिया में तनाव के बीच क्यों गिर रहे सोना-चांदी के दाम जानिए गिरावट की ये वजहें…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?