शेयर बाजार में तेजी और विदेशी फंडों के लगातार प्रवाह के कारण आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे बढ़कर 83.35 पर पहुंच गया.
आज किस कीमत पर खुला रुपया?आज इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज पर डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे बढ़कर 83.35 पर खुला. जबकि कल यानी मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 83.37 पर बंद हुआ था.रेपो रेट फिर स्थिर रह सकता हैभारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की द्विमासिक बैठक आज से शुरू हो गई है. जानकारों के मुताबिक आरबीआई इस बार भी रेपो रेट को 6.5 फीसदी पर स्थिर रख सकता है.
यह बैठक तीन दिनों (6-8 दिसंबर) तक चलेगी और 8 दिसंबर को आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास बैठक में लिए गए फैसलों की घोषणा करेंगे.डॉलर इंडेक्स कमजोर हुआडॉलर इंडेक्स, जो छह मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की ताकत का अनुमान लगाता है, आज 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 103.93 पर कारोबार कर रहा था. इसके अलावा वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.12 फीसदी बढ़कर 77.29 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.
