Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आरोपी देश में एक बड़ी आतंकी वारदात की साजिश रच रहे थे जिसकी जानकारी मिलने के बाद ….
    News

    आरोपी देश में एक बड़ी आतंकी वारदात की साजिश रच रहे थे जिसकी जानकारी मिलने के बाद ….

    By Tv 36 HindustanDecember 9, 2023No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    : राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA कर्नाटक और महाराष्ट्र में करीब 50 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. ये छापेमारी पुणे में ISIS से जुड़े मामले मे की जा रही है. एजेंसी के मुताबिक आरोपी देश में एक बड़ी आतंकी वारदात की साजिश रच रहे थे जिसकी जानकारी मिलने के बाद ये कार्रवाई की गयी है. इन लोगों की देश भर में धमाके की योजना थी जिसमें करीब 40 ठिकानों की इन्होंने पहचान कर रखी थी.

    एजेंसी ने शनिवार सुबह करीब 5 बजे इस छापेमारी को शुरू किया था जिसमें कर्नाटक में 2 ठिकाने, पुणे में 3, ठाणे देहात में 31, ठाणे शहर मे 9, मीरा भयंदर में 1 और दूसरी जगहें शामिल है. एजेंसी ने पुणे से जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, उनसे पूछताछ और जांच के बाद अहम जानकारियां निकल कर सामने आयी थी. आरोपियों से जब्त डिजिटल डिवाइस में से एजेंसी को मुंबई के अहम इलाकों की तस्वीरे मिली थीं जो इनके निशाने पर थी. इन लोगों के पास से जाकिर नायक के भाषण भी मिले थे जिसके जरिये ये अपने साथ यूवकों की भर्ती की कोशिश में लगे थे.

    इन लोगों को विदेश से भी फंडिग मिलीअभी तक की जांच के मुताबिक ये लोग छोटे छोटे ग्रुप बना साजिश को अंजाम देने वाले इलाको की रेकी कर रहे थे. इन लोगों को विदेश से भी फंडिग मिली थी जिसकी जांच की जा रही है. आतंकियों की योजना ड्रोन के जरिये धमाका करने की भी थी और इसलिये ये ड्रोन को कैसे कंट्रोल तरीके से चलाना है इसकी भी ट्रेनिंग ले रहे थे. अभी तक एजेंसी ने इस मामले में करीब 20 लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही

    लोकेशन की संख्या बढ़ सकती है!यह भी बताया गया कि हिरासत में लिये एक आरोपी का नाम शाकिब नचान है जो ठाणे का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि शाकिब घाटकोपर में हुए धमाके में भी आरोपी था. अधिकारियों की अभी छापेमारी चल रही है. ऐसे में इस बात की भी उम्मीद जताई जा रही है कि अगर अधिकारियों को कोई लीड या सबूत मिलता है, तो अन्य जगहों पर भी छापेमारी हो सकती है. अगर ऐसा होता है, तो छापेमारी वाली लोकेशन की संख्या बढ़ सकती है.15 ISIS आतंकी गिरफ्तारइसी बीच NIA ने कर्नाटक और महाराष्ट्र में छापेमार कर 15 ISIS आतंकियों को गिरफ्तार किया है.

    इन आतंकियों में महाराष्ट्र मॉड्यूल का सरगना आतंकी शाकिब नचान है जो आतकियों की भर्ती करने में लगा था और उन्हें ट्रेनिंग भी दे रहा था. इस आतंकी ने ठाणे में बोरिवली के पास पगहा गांव को “आजाद” भी घोषित कर रखा था. ये मुस्लिम युवकों को इस गांव में आकर रहने और यहीं से आगे की योजना पर काम करने के लिये उकसा रहा था. इनके पास से कैश, हथियार, तेज धार हथियार और दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं. बोरिवली के पगहा गांव में बैठे थे सबये सभी आतंकी विदेश में बैठे अपने हैंडलर के निर्देश पर काम कर रहे थे और इससे पहले भी आतंकी वारदातों में शामिल रहे है जिसमें IED बनाना भी शामिल है.

    ये सभी आतंकी बोरिवली के पगहा गांव से ही ऑपरेट कर रहे थे और वहीं से भारत में आतंकी हमलों की योजना बना रहे थे. आतंकी शाकिब नचान ने पगहा को Al Sham घोषित कर रखा था जो की अरबी में (Greater Syria Region) सीरिया क्षेत्र है. शाकिब नचान पहले भी घाटकोपर बम धमाके में आरोपी था और खुद को ISIS के महाराष्ट्र मॉड्यूल का सरगना घोषित कर चुका था. शाकिब ही इस मॉड्यूल में शामिल होने वाले आतंकियों को ISIS की शपथ दिलाता था.15 आतंकीवहीं NIA ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 1 पिस्तौल, 2 एयर गन, 8 तलवार, दो लैपटॉप, 6 हार्ड डिस्क, 3 सीडी, 38 मोबाइल फोन, 10 किताबे और 68,03,800/ कैश और 51 हमास के झंडे बरामद किए हैं.

    इस मामले में जो 15 आतंकी गिरफ्तार किये गये है वो साकिब अब्दुल हमीद नचान उर्फ रवीश उर्फ साकिब उर्फ खालिद और इसके साथी हसीब जुबैर मुल्ला, कासिफ अब्दुल सत्तार, सैफ अतीक नचान, रेहान अश्फाक, सागफ सफीक दीवाकर, फिरोज दस्तगैर कुवारी, आदिल इल्यास खोट, मुसैब हसीब मुल्ला, राफिल अब्दुल लतीफ नचान, याहया रवीश खोट, राजील अब्दुल लतीफ नचान, फरहान अंसार, मुकशील मकबूल नचान और मुंजीर अबूबकर है

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपानी पीने के दौरान एक गलती ने शख्स की ले ली जान….
    Next Article आतंकी संगठन सिमी के सरगना अबू फैजल को लेकर आई बड़ी खबर….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    चार्वी गजेन्द्र ने फाइनल परीक्षा में टॉप-3 में स्थान बनाया एक्टिव किड्स स्कूल…

    March 28, 2026

    मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है सीएम साय…

    March 28, 2026

    सीएम साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का अवलोकन…

    March 28, 2026

    बेटियों के सम्मान का संकल्प 240 नवविवाहित जोड़ों को सीएम ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद…

    March 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • चार्वी गजेन्द्र ने फाइनल परीक्षा में टॉप-3 में स्थान बनाया एक्टिव किड्स स्कूल…
    • मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है सीएम साय…
    • सीएम साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का अवलोकन…
    • बेटियों के सम्मान का संकल्प 240 नवविवाहित जोड़ों को सीएम ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद…
    • 79 हजार से अधिक श्रमिकों को 27.15 करोड़ की सीधी सहायता सीएम साय ने जशपुर में श्रमिक सम्मेलन में किया डीबीटी अंतरण…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?