*रायपुर:-* Paytm यह एक इंडियन इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट कंपनी है। यहां डिजिटल पेमैंट करने का एक माध्यम है जिसके द्वारा आप घर बैठे-बैठे या कहीं पर भी किसी भी समय पर कर सकते है कुछ लोगों को ज्ञात नहीं है कि भारत में डिजिटल पेमैंट के क्षेत्र में पेटीएम मोबाइल वॉलेट को बहुत ऊंचा दर्जा मिल चुका है अर्थात यहां लोगों के बीच अपनी लोकप्रियता साबित कर चुका है इसकी लोकप्रियता का मुख्य कारण यह है कि ये आसान और सुरक्षित दोनों रूपों में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है इसका कार्य करने का तरीका भी तेज है।कंपनी ने बयान भी जारी कियाPaytm का यूज तो लाखों लोग करते ही हैं। रिचार्ज करवाना हो या कोई बिल का भुगतान करना हो तो सबसे पहले पेटीएम का ही नाम दिमाग में आता है। ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने पर्सनल लोन देने की शुरुआत की थी। अब कंपनी ने इसमें बदलाव करने का भी फैसला कर लिया है। कंपनी की तरफ से इसको लेकर बयान भी जारी किया गया है। Paytm से लोन लेने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको बता दें कि कंपनी इसमें बदलाव करने जा रही है। अब कंपनी का पूरा फोकस बड़े अमाउंट वाले लोन पर ही रहेगा। दरअसल कंपनी ने ये फैसला लोन के अमाउंट और प्रतिशत को ध्यान में रखते हुए लिया है। अब कंपनी छोटे लोन देने से बचेगी। यानी पूरा फोकस बड़े अमाउंट वाले लोन पर किया जाएगा। इस दौरान बड़े अमाउंट के पर्सनल लोन और मर्चेंट लोन दिए जाएंगे।*बड़े अमाउंट पर ज्यादा ध्यान देना होगा*कंपनी ने बताया, ‘हमारे पोस्टपेड प्रोडक्ट में लोन भी शामिल था। इस दौरान हम 50 हजार रुपए से नीचे लोन दिया करते थे। अब हम इसकी मात्रा कम करने जा रहे हैं और पूरा फोकस बड़े अमाउंट वाले पर्सनल लोन पर रहेगा। हम यूजर्स को ध्यान में रखते हुए ये फैसला ले रहे हैं। हाल फिलहाल में इन चीजों पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा।’ रिपोर्ट में बताया गया कि करीब 70% पोस्टपेड लोन 50 हजार रुपए की कीमत से ही नीचे होते हैं। ये फैसला ऐसे समय में आया है जब रिसर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंक्स और NBFC को असुरक्षित बिजनेस की रफ्तार थोड़ी धीमी करने के लिए कही है।
