Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इंडिया गठबंधन अगले 7-8 दिनों में करेगा बैठक, सीट शेयरिंग समेत इन मुद्दों पर होगा मंथन…
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    इंडिया गठबंधन अगले 7-8 दिनों में करेगा बैठक, सीट शेयरिंग समेत इन मुद्दों पर होगा मंथन…

    By Tv 36 HindustanDecember 10, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *नई दिल्ली:-* विपक्षी इंडिया गठबंधन की बैठक अगले 7 से 8 दिनों में होने वाली है. कांग्रेस के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है. सूत्रों ने बताया है कि इस बैठक में कॉमन प्रोग्राम और सीट शेयरिंग पर बातचीत होने वाली है. इस बैठक में विपक्ष दल बैठकर ये तय करेंगे कि चुनाव के लिए कॉमन एजेंडा क्या होने वाला है. अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष ने इंडिया गठबंधन बनाया है, जिसका मकसद बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को हराना है. कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि पार्टी को लगता है कि अब उनके पास 2024 लोकसभा चुनाव के लिए ज्यादा वक्त नहीं बचा हुआ है. मार्च के पहले हफ्ते में आम चुनाव की तारीख का ऐलान हो सकता है. सूत्र ने बताया कि इस तरह पार्टी और इंडिया गठबंधन के पास सिर्फ ढाई महीने का वक्त बचा हुआ है. अभी से ही हमने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. लोकसभा चुनाव के नजरिए से देखें, तो 2019 की तुलना में हमारा वोटिंग पर्सेंटेज इन राज्यों में बढ़ा है, जहां अभी विधानसभा चुनाव हुए हैं. *हार पर हुआ कांग्रेस में मंथन*सूत्रों का कहना है कि विधानसभा चुनाव में जिस तरह के नतीजे सामने आए, वो बेहद ही अप्रत्याशित थे. पार्टी में किसी को उम्मीद नहीं थी कि हमें छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में हार का सामना करना पड़ेगा. विधानसभा चुनाव में मिली हार को लेकर हुई बैठक पर बात करते हुए बताया गया कि यहां खुलकर बात की गई. पार्टी का मानना है कि हार के बाद खुलकर बात करना जरूरी था, इसलिए काफी रचनात्मक बैठक हुई है. कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान सिर्फ आलोचना नहीं की गई है, बल्कि कौन से मुद्दे चले और किन मुद्दों का कोई असर देखने को नहीं मिला. इस पर भी चर्चा की गई. छत्तीसगढ़ और राजस्थान में जमीनी स्तर पर ध्रुवीकरण महसूस हो रहा था. हम मानकर चल रहे थे कि राजस्थान में 90 सीटें तक हासिल हो जाएंगी. हालांकि, छत्तीसगढ़ का रिजल्ट अप्रत्याशित रहा है. आदिवासी इलाकों में हमें हार का सामना करना पड़ा. *विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार*दरअसल, हाल ही में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सिर्फ एक राज्य में ही जीत हासिल कर पाई है. राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी को जीत मिली, जबकि तेलंगाना में कांग्रेस ने सरकार बनाई है. मिजोरम में जेडपीएम को जीत मिली है. हैरानी वाली बात ये है कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सत्ता में थी. ऐसे में उम्मीद जताई गई थी कि कम से कम छत्तीसगढ़ में तो पार्टी अपनी सरकार बचा लेगी. मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस की वापसी तय मानी जा रही थी. हालांकि, जब चुनावी नतीजे सामने आए तो उसने सभी को हैरान रख दिया. हिंदी हार्टलैंड के तीनों ही राज्यों में कांग्रेस को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा. इस हार की वजह से ये भी कहा जा रहा है कि अब जब इंडिया गठबंधन की बैठक होगी, तो कांग्रेस ज्यादा सीटों पर दावा करने के काबिल नहीं रहेगी. उसे कुछ राज्यों में सीटें अन्य दलों को भी देना पड़ सकता है।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसाल 2024 में 77 दिन खूब बजेंगी शहनाइयां, जानें विवाह मुहूर्त, शुभ तिथि एवं नक्षत्र संयोग….
    Next Article मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान, कहा कि 25 दिसंबर को आएगा सभी किसानों के खाते में 2 साल का बोनस
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सुप्रीम कोर्ट का पटाखों पर बड़ा रुख, न पूरी तरह बैन न 24 घंटे की खुली छूट; तय होगा समय और पटाखों का ये प्रकार…

    October 1, 2026

    रेलवे के बेकार पड़े लोहे और पुराने पुर्जों से तैयार हो रही आकर्षक कलाकृतियां, कबाड़ को मिल रहा ये नया रूप…

    October 1, 2026

    फोल्डेबल फोन बनाम टैबलेट खरीदने से पहले समझें किसके लिए कौन सा डिवाइस सही, जानिए इसके फीचर…

    October 1, 2026

    प्रदेश के सभी जिलों के बाढ़ प्रभावित मकान क्षतिग्रस्त परिवारों को मिलेगी मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 – 10 हजार रुपए की अतिरिक्त सहायता राशि…

    October 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सुप्रीम कोर्ट का पटाखों पर बड़ा रुख, न पूरी तरह बैन न 24 घंटे की खुली छूट; तय होगा समय और पटाखों का ये प्रकार…
    • रेलवे के बेकार पड़े लोहे और पुराने पुर्जों से तैयार हो रही आकर्षक कलाकृतियां, कबाड़ को मिल रहा ये नया रूप…
    • फोल्डेबल फोन बनाम टैबलेट खरीदने से पहले समझें किसके लिए कौन सा डिवाइस सही, जानिए इसके फीचर…
    • प्रदेश के सभी जिलों के बाढ़ प्रभावित मकान क्षतिग्रस्त परिवारों को मिलेगी मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 – 10 हजार रुपए की अतिरिक्त सहायता राशि…
    • इस नदी जल विवाद के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में बैठक में शामिल होंगे मुख्यमंत्री साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?