*तोपचंद।* भाजपा विधायक दल की बैठक में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, यह केवल भाजपा ही है जो एक छोटे से कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। मैं राज्य नेतृत्व और केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं। मैं प्रधानमंत्री मोदी के विकास कार्यों को आगे बढ़ाऊंगा।उन्होंने आगे कहा कि, विधायक दल की बैठक में हम बैठे थे। मैं पीछे में बैठकर सहजता से अपना काम कर रहा था तभी अचानक घोषणा हुई। निश्चित रूप से प्रदेश के विकास और नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व को आगे बढ़ाना हमारी प्राथमिकता रहेगी।मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राजभवन में राज्यपाल मंगूभाई सी. पटेल से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया।*क्या बोले शिवराज सिंह चौहान*मोहन यादव के मुख्यमंत्री चुने जाने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने कहा, मध्य प्रदेश को नया मुख्यमंत्री मिल गया, उन्हें बहुत बधाई और अभिनंदन।
