मध्यप्रदेश:- पैरेंट्स को कभी अपने जिद्दी बच्चे के साथ जबरदस्ती से पेष नहीं आना चाहिए. अगर आप उसके साथ जोर-जबरदस्ती करेंगे तो वो भी आपसे यही सिखेगा. उन्हें आराम से समझाएं और अगर वो ना माने तो छोड़ दें.
सजेशन देना ज्यादा अच्छा
स्वभाव से जिद्दी बच्चों को कभी आपको किसी चीज का आदेश नहीं देना चाहिए. बल्कि उन्हें बड़ी ही समझदारी से उनके जिद्द से अलग कोई बेहतर ऑप्शन सजेस्ट करें. इससे कुछ ही दिनों में आपके बच्चे की जिद्द करने की आदत छूट जाएगी.
रिस्पेक्ट करें
अगर आप अपने बच्चे की बात की इज्जत लोगों के सामने नहीं करते हैं तो इससे उसके मन पर गलत प्रभाव पड़ता है. छोटी उम्र में ये बातें गहरा असर कर सकती है. इसलिए कोशिश करें अपने बच्चे की बातों का सम्मान करने की और उससे सम्मानपूर्वक बात करने की।
