Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » भारतीय सेना को 70 हजार अमेरिकी सिग सॉर राइफल्स की अचूक ताकत से लैस किया जाएगा…..
    News

    भारतीय सेना को 70 हजार अमेरिकी सिग सॉर राइफल्स की अचूक ताकत से लैस किया जाएगा…..

    By Tv 36 HindustanDecember 15, 2023No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पिनाका रॉकेट सिस्टम के साथ भारतीय सेना को एक और हथियार सर्वशक्तिमान बनाने जा रहा है. भारतीय सेना को 70 हजार अमेरिकी सिग सॉर राइफल्स की अचूक ताकत से लैस किया जाएगा. सीमा पर घुसपैठ करने वाले आतंकियों और हिंदुस्तान के दुश्मनों को इस खास राइफल से खत्म किया जाएगा. दुश्मन के खेमे में चिंता बहुत बढ़ गई है. सरहद पार भारतीय सेना की अजेय ताकत की चर्चा जोरों पर है. बॉर्डर पर ऐसे हथियारों की संख्या बढ़ने जा रही है, जिनके नाम से ही दुश्मन के पसीने छूटने लगते हैं.

    भारतीय सेना के उस घातक हथियार का नाम सिग सॉर असॉल्ट रायफल-716 है. बॉर्डर पर तैनात भारतीय जवानों को 70 हजार और असॉल्ट रायफल मिलने वाले हैं. इस स्पेशल रायफल को खरीदने के लिए 800 करोड़ रुपए की डील हुई है. ये खास रायफल चीन-पाकिस्तान की सीमा पर तैनात भारतीय शूरवीरों को बहुत जल्द मिल जाएगी. इससे बॉर्डर पर तैनात भारतीय सेना की ताकत और जवानों का हौसला कई गुना बढ़ जाएगा.अमेरिका में बनती है सिग-716 रायफलहालही में रक्षा मंत्रालय की उच्च स्तरीय बैठक में इस रायफल की खरीद के लिए मंजूरी दी गई थी और इसमें सेना के शीर्ष अधिकारियों ने भाग लिया था. उसके बाद ये डील हुई. हालांकि ये रायफल पहले से ही भारतीय सेना के जवान इस्तेमाल कर रहे हैं.

    थल सेना, वायुसेना और नौसेना के लिए इस्तेमाल होने वाली ये रायफल 4 साल पहले से ही भारत के जवानों के पास है.साल 2019 में 72 हजार 400 सिग सॉर असॉल्ट रायफल मंगाई गई थीं, जिसमें थल सेना को 66,400, वायुसेना को 4 हजार और नौसेना को 2000 असॉल्ट रायफल दी गई थीं. अब और ज्यादा असॉल्ट रायफल देश की सुरक्षा में लगेंगी. सिग-716 रायफल अमेरिका में बनती है. ये दुनिया की सबसे बेहतरीन रायफलों में मानी जाती है.सिग-716 रायफल की ताकतये ऑटोमैटिक असॉल्ट रायफल है.इसकी एक्यूरेसी 100 % है, मतलब दुश्मन को खत्म करने की पूरी गारंटी है.इससे हर मिनट 685 राउंड फायरिंग हो सकती है.इसकी एक मैगजीन में 20 गोलियां लगती हैं.

    इसमें NATO ग्रेड की गोलियां इस्तेमाल होती हैं.इसकी रेंज 600 मीटर है, जो AK-47 की रेंज से भी ज्यादा है.गैस ऑपरेटेड रोटेटिंग बोल्ट सिस्टम से लैस है.इसमें एडजस्टेबल फ्रंट भी लगाया जा सकता है, जो दूसरी रायफल से इसको अलग बनाता है.रीयर ऑप्टिक्स भी इसमें इस्तेमाल किया जाता हैये असॉल्ट रायफल अपनी ताकत का सबूत पहले भी दे चुकी है. ये रायफल कितनी खतरनाक और लेटेस्ट तकनीक से लैस है, इसकी ताकत का अंदाजा साल 2021 में ही लग गया था. दुनियाभर में इस रायफल के चार वैरिएंट मौजूद हैं. पहला वेरिएंट सिग 716 CQB है. ये राइफल नजदीकी लड़ाई के लिए बनाई गई है. इसका आकार छोटा होता है, लेकिन निशाना अचूक होता है.

    उसके बाद सिग-716 Carbine है. ये रायफल का कार्बाइन फॉर्मेट है. ये भी बेहद घातक वैरिएंट है. सिग-716 प्रेसिशन मार्क्समैन ये वैरिएंट भारी होता है. इसकी बैरल की लंबाई 20 इंच होती है. यानी स्नाइपर के लिए बेहतरीन. ये सेमी-ऑटोमैटिक फॉर्मेट में आती है. एक और वैरिएंट सिग-716 पेट्रोल रायफल है. ये ओरिजनल लेंथ वाली रायफल है.भारतीय सेना करती है AK-47 का इस्तेमालभारतीय सेना आमतौर पर AK-47 का इस्तेमाल करती रही है. इसके अलावा इंसास रायफल का भी लंबे समय तक प्रयोग हुआ है.

    कश्मीर में आतंकवादी पहले से ही AK-47 का इस्तेमाल करते रहे हैं, जिसकी रेंज 300 मीटर होती है. यानी दोनों तरफ से बराबर रेंज वाली राइफलों का इस्तेमाल होता था. इससे आतंकियों का सफाया करने के लिए सैनिकों को उनके पास तक जाना पड़ता था, लेकिन भारतीय सेना के जवानों को सिग सॉर रायफल मिलने से उनकी ताकत कई गुना बढ़ जाएगी.उधर, भारतीय सेना के लिए एक अच्छी खबर ये भी है कि AK-203 रायफल का निर्माण भारत में ही हो रहा है.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकल से शुरू हो रहा है खरमास, इन मांगलिक कार्यों को करने की रहेगी मनाही…..
    Next Article सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले दुकानों पर चला बुलडोजर….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मेलोडी खाओ, महंगाई भूल जाओ राजधानी में ‘AAP’ का मेलोडी प्रोटेस्ट यहां पर बांटी टॉफी…

    May 26, 2026

    सरकारी भर्ती के नियम में बदलाव, भृत्य और चौकीदार के लिए 12वीं पास जरूरी, ग्रेड-3 के लिए गये डिग्री अनिवार्य…

    May 26, 2026

    UPI से PF निकालने से पहले निपटा लें ये 5 जरूरी काम, नहीं तो अटक सकता है आपका पैसा…

    May 26, 2026

    साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, कर्मचारी चयन मंडल GAD के अधीन, सड़क निर्माण ठेकेदारों को मिली राहत, पढ़े ये सभी फैसले…

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मेलोडी खाओ, महंगाई भूल जाओ राजधानी में ‘AAP’ का मेलोडी प्रोटेस्ट यहां पर बांटी टॉफी…
    • सरकारी भर्ती के नियम में बदलाव, भृत्य और चौकीदार के लिए 12वीं पास जरूरी, ग्रेड-3 के लिए गये डिग्री अनिवार्य…
    • UPI से PF निकालने से पहले निपटा लें ये 5 जरूरी काम, नहीं तो अटक सकता है आपका पैसा…
    • साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, कर्मचारी चयन मंडल GAD के अधीन, सड़क निर्माण ठेकेदारों को मिली राहत, पढ़े ये सभी फैसले…
    • सबके लिए एक समान फिटमेंट फैक्टर’ का फॉर्मूला बदलने की मांग, रेलवे एसोसिएशन के ये 5 सुझाव…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?