Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मोदी मंत्रिमंडल में छोटे विस्तार की सुगबुगाहट,, शामिल हो सकते हैं शिवराज सिंह चौहान और विष्णु दत्त शर्मा…
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    मोदी मंत्रिमंडल में छोटे विस्तार की सुगबुगाहट,, शामिल हो सकते हैं शिवराज सिंह चौहान और विष्णु दत्त शर्मा…

    By Tv 36 HindustanDecember 15, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *भोपाल :-* मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुनर्वास के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल का छोटा विस्तार हो सकता है। वहीं, मोदी कैबिनेट में कृषि मंत्री रहे नरेंद्र सिंह तोमर को प्रदेश विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि शिवराज को कृषि मंत्रालय का प्रभार दिया जा सकता है। चौहान के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा भी केंद्रीय मंत्री बनाए जा सकते हैं।विधानसभा चुनाव में शर्मा के कुशल प्रबंधन से भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व खुद है। उल्लेखनीय है कि मोदी कैबिनेट से जिन मंत्रियों को अलग-अलग राज्यों में चुनाव लड़ाया गया था, उनमें से मप्र के भी दोनों केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रहलाद सिंह पटेल इस्तीफा दे चुके हैं। भाजपा सूत्रों के अनुसार प्रदेश में साढ़े अठारह वर्ष तक मुख्यमंत्री का सफर तय करने वाले नेता शिवराज सिंह चौहान के पुनर्वास को लेकर भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व गंभीर है। कई वर्षों से यह कयास लगाए जा रहे थे कि चौहान को मोदी कैबिनेट में लिया जा सकता है, लेकिन जब कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा को पराजय मिली तो पार्टी ने यू-टर्न ले लिया था। पार्टी नेताओं का कहना है कि कर्नाटक में पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा को हटाए जाने के कारण भाजपा को पराजय मिली, यदि वे ही मुख्यमंत्री बने रहते तो परिणाम कुछ और होते। इसी वजह से भाजपा ने विधानसभा चुनाव जीतने के बाद चौहान की कुर्सी पर डा. मोहन यादव को बिठाया। अब पार्टी चौहान को केंद्रीय राजनीति में ले जाना चाहती है।*शिवराज को दिल्ली बुलाने की दो वजह*पार्टी के दो उद्देश्य हैं, पहला केंद्र में बेहतर प्रदर्शन वाले मंत्रियों की संख्या कम हो गई है। ऐसे में बड़े मंत्रालयों को अतिरिक्त प्रभार में रखने से मोदी सरकार के प्रदर्शन पर प्रभाव पड़ सकता है। दूसरी वजह, केंद्र की राजनीति में चौहान को ले जाने से प्रदेश का नया नेतृत्व बिना किसी नैतिक दबाव के काम कर पाएगा।*पार्टी वीडी शर्मा के प्रदर्शन से खुश*उधर, खजुराहो के सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा द्वारा विधानसभा चुनाव में जिस कुशलता से केंद्रीय नेतृत्व के हर निर्णय को मैदान में उतारा, उससे हाईकमान खुश है। चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भी शर्मा की पीठ थपथपाई थी। यही वजह है कि शर्मा को भी मोदी कैबिनेट में स्थान मिलने की चर्चा है। यह इसलिए भी कि छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी डिप्टी सीएम बनाए जा चुके हैं।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Hindi news hindinews india Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleरेप केस में इस बीजेपी विधायक को 25 साल की सजा, 10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगा…
    Next Article निगम मंडल आयोग की राजनीतिक नियुक्तियां रद्द, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ग्राम पंचायत धनगांव में हुए भ्रष्टाचार की खुलेगी पोल, पूर्व सरपंच और पंचों ने 15वें वित्त की राशि में सचिव तथा करारोपरण अधिकारी पर लगाए हैं गंभीर आरोप…

    February 4, 2026

    साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, स्टार्टअप, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर सहित पढ़े ये सभी 9 बड़े फैसले…

    February 4, 2026

    मिलावटी दूध की फैक्ट्री में पुलिस की स्पेशल टीम DTS का छापा, रोजाना हो रहा था 80 हजार लीटर सप्लाई…

    February 4, 2026

    जनगणना में पूछे जाएंगे ये 33 सवाल, फर्श-दीवार से लेकर मोबाइल और इंटरनेट तक देनी होगी जानकारी…

    February 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ग्राम पंचायत धनगांव में हुए भ्रष्टाचार की खुलेगी पोल, पूर्व सरपंच और पंचों ने 15वें वित्त की राशि में सचिव तथा करारोपरण अधिकारी पर लगाए हैं गंभीर आरोप…
    • साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, स्टार्टअप, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर सहित पढ़े ये सभी 9 बड़े फैसले…
    • मिलावटी दूध की फैक्ट्री में पुलिस की स्पेशल टीम DTS का छापा, रोजाना हो रहा था 80 हजार लीटर सप्लाई…
    • जनगणना में पूछे जाएंगे ये 33 सवाल, फर्श-दीवार से लेकर मोबाइल और इंटरनेट तक देनी होगी जानकारी…
    • यूपीआई से लेनदेन पर लगेगी फीस या मुफ्त मिलेगी सर्विस, सरकार ने खुद बताया ये अपना प्‍लान, 2000 करोड़ का आ रहा बोझ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?