Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अरबपति के ऊपर मॉडल ने लगाया बलात्कार का आरोप….
    News

    अरबपति के ऊपर मॉडल ने लगाया बलात्कार का आरोप….

    By Tv 36 HindustanDecember 17, 2023Updated:December 17, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई में मॉडल से बलात्कार के आरोपी अरबपति सज्जन जिंदल ने एक बयान जारी कर अपने ऊपर लगे आरोपों नकार दिया है. उन्होंने इन आरोपों को झूठा और निराधार बताया और कहा कि वह जांच में कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करेंगे.पीटीआई के अनुसार जिंदल ने अपने बयान कहा, “वह जांच में पूर्ण सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. चूंकि जांच जारी है. इसलिए हम इस पर आगे कोई टिप्पणी नहीं करेंगे.” इसके अलावा बयान में मीडिया से परिवार की निजता का सम्मान करने का भी अनुरोध किया गया है.’

    इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई. सोशल मीडिया प्रोफाइल के मुताबिक महिला एक एक्टर है.बलात्कार करने और शादी का वादा करने का आरोप30 साल की मॉडल ने बिजनेसमैन पर जनवरी 2022 में अपनी कंपनी JSW ग्रुप के मुख्यालय के अंदर उसके साथ बलात्कार करने और शादी का वादा करने का आरोप लगाया. महिला ने कहा कि अपराध मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित कंपनी के मुख्यालय के पेंटहाउस में हुआ.मॉडल ने बताया कि कथित बलात्कार से पहले वे दक्षिण मुंबई के जिंदल मेंशन में मिले और ड्राइव पर गए थे. पीड़ित महिला का कहना है कि सज्जन जिंदल कथित बलात्कार के बाद से उससे बच रहे थे. 13 दिसंबर को दर्ज हुई एफआईआरमहिला की शिकायत पर जिंदल के खिलाफ 13 दिसंबर को आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार), 354 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना) और 506 (आपराधिक धमकी) देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी.’

    भाई से संपत्ति खरीदने में दिखाई थी दिलचस्पी’शिकायतकर्ता ने कहा, “दोस्ती होने के बाद हमने नंबरों का आदान-प्रदान किया और मुंबई में मिले. क्योंकि जिंदल ने मेरे भाई से संपत्ति खरीदने में रुचि दिखाई थी.” इसके बाद उसने बताया कि जिंदल ने उसे ‘बेब’ और ‘बेबी’ कहना शुरू कर दिया और जब हम पहली बार अकेले मिले तो उसने अपनी शादी से संबंधित समस्याओं के बारे में बताया, जिससे मुझे बहुत अजीब लगा.” ‘पुलिस से संपर्क करने पर नतीजे भुगतने की धमकी दी’शिकायतकर्ता ने कहा कि जिंदल उनसे गले मिलने लगे और छेड़खानी जैसी हरकतें भी करने लगे, जिससे उन्हें असहज महसूस होने लगा.

    महिला ने दावा किया कि जनवरी 2022 को वह कथित तौर पर जिंदल उसे पेंटहाउस में ले गए और उसके साथ बलात्कार किया. इतना ही नहीं जून 2022 में मेरा नंबर ब्लॉक करने से पहले बिजनेसमैन ने उसे पुलिस से संपर्क करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी.

    Post Views: 0

    accused of raping a model in Mumbai Billionaire Sajjan Jindal gave this statement... Hindi khabar Hindi news hindinews india Model accuses billionaire of rape... Today latest news Today news अरबपति के ऊपर मॉडल ने लगाया बलात्कार का आरोप....
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleरोड शो के दौरान एंबुलेंस देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रुकवाया अपना काफिला…..
    Next Article पड़ोस वाली भाभी भी बोलेगी क्या खाते हो, 70 की उम्र में,,बड़े-बड़े एक्ट्रेस इतने फिट कैसे रहते है, आप भी इस ड्राई फ्रूट का सेवन शुरू कर दीजिए….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पहाड़ों से लेकर मैदान तक उत्तर भारत में मौसम दिखाएगा अपना रौद्र रूप, जानें आपके शहर में ऐसा रहेगा मौसम…

    February 14, 2026

    इन 6 खदानों में छिपा रेयर अर्थ का भंडार, WCL के नए CMD हेमंत शरद पांडे ने बताया मास्टर प्लान…

    February 14, 2026

    पीएम मोदी का दौरा, मोरान बाईपास पर उतरेगा विमान, ₹5,450 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात…

    February 14, 2026

    महाशिवरात्रि 2026 पर कौन सा मंत्र करें जप प्रेमानंद महाराज ने बताया शिव का ये प्रिय नाम…

    February 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पहाड़ों से लेकर मैदान तक उत्तर भारत में मौसम दिखाएगा अपना रौद्र रूप, जानें आपके शहर में ऐसा रहेगा मौसम…
    • इन 6 खदानों में छिपा रेयर अर्थ का भंडार, WCL के नए CMD हेमंत शरद पांडे ने बताया मास्टर प्लान…
    • पीएम मोदी का दौरा, मोरान बाईपास पर उतरेगा विमान, ₹5,450 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात…
    • महाशिवरात्रि 2026 पर कौन सा मंत्र करें जप प्रेमानंद महाराज ने बताया शिव का ये प्रिय नाम…
    • आज वैलेंटाइन डे पर सितारों की बड़ी चाल क्या इस राशि वाले लोगों को मिलेगा प्यार या बढ़ेगा खर्च…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?