*मध्यप्रदेश:-* पीले रंग के मेथी के छोटे छोटे दाने खुद में सेहत का खजाना समेटे हुए हैं। वैसे किचन में मेथी का होना आम बात है। छौका लगाने के लिए मेथी जरूरी है।सर्दियों में लोग मेथी के पराठे, मेथी की सब्जी, मेथी की खिचड़ी, खूब मजे लेकर खाते हैं। कई लोग मेथी की चटनी पसंद करते हैं।आज ‘जान जहान’ में अंकुरित मेथी की बात करेंगे। प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर मेथी जब मेथी को अंकुरित करके इस्तेमाल की जाती हैं तो इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं।इसमें एल्कलॉइड, विटामिन सी, पोटेशियम, आयरन का अहम श्रोत है। आईए डाइटीशियन स्वाती विश्नोई से जानते हैं अंकुरित मेथी के फायदे के बारे में।*कैंसर जैसी बीमारी से बचाव करें मेथी*अंकुरित मेथी कैंसर के खतरे को भी कम कर सकती है। रोजाना अंकुरित मेथी खाने से शरीर में कैंसर रोधी गुण विकसित होता है। खाली पेट अंकुरित मेथी जरूर खाएं।*हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए रामबाण*अंकुरित मेथी खाना दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है। कई रिसर्च में ये बात सामने आई है कि जो लोग रोजाना अंकुरित मेथी का खाते हैं उनमें कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है और इसलिए हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है।यह खून में पाए जाने वाले ट्राइग्लिसराइड्स नाम के फैट को जमा होने से रोकती है और कंट्रोल करती है। यह ब्लड वेसेल्स ब्लॉकेज से बचाती हैं।*अंकुरित मेथी हाई ब्लड प्रेशर कंंट्रोल करे*अंकुरित मेथी खाने से हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। यह पोटेशियम का स्रोत है, जो सोडियम के लेवल को बी कंट्रोल करता है। हार्ट बीट और ब्लड प्रेशर को बैलेंस करता है। इसके ऑक्सीडेंट्स ब्लड वेसेल्स को हेल्दी रखते है।*अनियमित पीरियड्स में फायदेमंद*अंकुरित मेथी का इस्तेमाल पीरियड्स को नियमित करने में मदद करता है। पीएमएस के लक्षणों में भी कम कर सकता है। डाइजेशन को सही करता है और ब्लोटिंग में कमी लाता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट्स मूड स्विंग्स को कंट्रोल करते हैं।*बालों की रूसी से छुटकारा दिलाए*सर्दियों में हेयर फॉल और डैंड्रफ काफी ज्यादा हो जाता है। ऐसे में अंकुरित मेथी के इस्तेमाल करने से डैंड्रफ की परेशानी कम कर सकते हैं। बालों में लगाने के लिए मेथी का पाउडर भी इस्तेमाल कर सकते हां। मेथी में एक्थिन नाम का तत्व होता है, जो डैंड्रफ और झड़ते बालों की समस्याओं को दूर करता है।*खून की कमी दूर करे*अंकुरित मेथी के दाने में आयरन की मात्रा काफी ज्यादा बढ़ जाती है। अंकुरित मेथी दाने का इस्तेमाल करने से शरीर में आयरन की कमी दूर होगी। रोजाना सलाद में अंकुरित मेथी खा सकते हैं।
