Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इसराइल में नौकरी करने के लिए हरियाणा सरकार ने दस हज़ार लोगों के लिए निकली भर्ती,करना होगा ये काम….
    News

    इसराइल में नौकरी करने के लिए हरियाणा सरकार ने दस हज़ार लोगों के लिए निकली भर्ती,करना होगा ये काम….

    By Tv 36 HindustanDecember 18, 2023No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हरियाणा:- यह पहली बार है जब राज्य सरकार की कंपनी हरियाणा कौशल रोज़गार निगम लोगों को विदेश में काम करने का मौका उपलब्ध करवा रही है.

    कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर दुबई में सिक्योरिटी गार्ड, यूके में स्टाफ़ नर्स और इसराइल के लिए कंस्ट्रक्शन सेक्टर में नौकरियों के लिए आवेदन मांगे हैं.

    इन तीन देशों में सबसे ख़ास इसराइल है, क्योंकि यहां के लिए ‘हरियाणा कौशल रोज़गार निगम’ ने 10 हज़ार भर्तियां निकाली हैं, जबकि बाक़ी के दो देशों में नौकरी के लिए महज़ 170 लोगों को चुना जाएगा.

    इसराइल में नौकरी करने के लिए कंपनी ने कंस्ट्रक्शन सेक्टर में चार अलग-अलग पदों के लिए वैकेंसी निकाली है.

    7 अक्टूबर को इसराइल पर हमास ने हमला किया था, इसके बाद से ग़ज़ा, इसराइल के निशाने पर है. हमास संचालित ग़ज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इस युद्ध में ग़ज़ा में मरने वालों की संख्या 18 हज़ार के पार पहुंच गई है, लेकिन युद्ध कब रुकेगा, ये फ़िलहाल किसी को नहीं पता.

    पिछले दो महीने से जारी इस युद्ध के शुरू में ही इसराइल ने अपने यहां से काम करने वाले फ़लस्तीनियों के वर्क परमिट रद्द कर दिए थे, जिसके चलते उसे मैन पॉवर की कमी का सामना करना पड़ रहा है.

    अनुमान के मुताबिक इसराइल को करीब एक लाख कामगारों की ज़रूरत है, जिसे पूरा करने के लिए वह भारत की तरफ़ देख रहा है.

    इसी ज़रूरत को पूरा करने के लिए हरियाणा कौशल रोज़गार निगम, कंस्ट्रक्शन सेक्टर में अनुभवी लोगों से आवेदन मांग रहा है, लेकिन यहां कुछ ज़रूरी शर्तें भी हैं.

    कॉन्ट्रैक्ट कितने समय का होगा? रहने की व्यवस्था क्या होगी? मेडिकल इंश्योरेंस मिलेगा या नहीं? क्या हरियाणा के बाहर का व्यक्ति इस नौकरी के लिए आवेदन दे सकता है? ऐसे तमाम सवाल हैं, जिनके जवाब जानना ज़रूरी है.

    इस नौकरी में पैसा कितना मिलेगा? इस पर बात करने से पहले इसराइल में जाकर काम क्या करना होगा? उसकी बात करते हैं

    क्या काम करना होगा

    हरियाणा कौशल रोज़गार निगम के मुताबिक चार तरह की नौकरियों के लिए कोई व्यक्ति आवेदन कर सकता है.इसमें फ्रेमवर्क, शटरिंग कारपेंटर, आयरन बेंडिंग, सेरेमिक टाइल और प्लास्टिरिंग शामिल है.

    विज्ञापन के मुताबिक ‘फ्रेमवर्क, शटरिंग कारपेंटर’ और ‘आयरन बेंडिंग’ के लिए 3-3 हज़ार, ‘सेरेमिक टाइल’ और ‘प्लास्टिरिंग’ का काम करने के लिए 2-2 हज़ार लोगों की ज़रूरत है.

    नौकरी के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति के पास कम से कम तीन साल का अनुभव और दसवीं तक की पढ़ाई होनी चाहिए.इन नौकरियों के लिए उम्र सीमा को 25 से 45 साल रखा गया है. इसके अलावा चयनित व्यक्ति ज़्यादा से ज़्यादा पांच साल तक इसराइल में काम कर सकता है, लेकिन हर साल उसका वर्क वीज़ा बढ़ाया जाएगा.

    ख़ास बात यह है कि विज्ञापन में इन नौकरियों को करने के लिए इंग्लिश भाषा को अनिवार्य नहीं रखा गया है.हरियाणा कौशल रोज़गार निगम की सचिव पल्लवी संधीर के पास कंपनी में प्राइवेट और ओवरसीज़ नौकरियों की ज़िम्मेदारी है.

    यह पहली बार है जब हमने विदेश में नौकरी करने के लिए लोगों से आवेदन मांगा है. अभी तक हमारे पास इसराइल में काम करने के लिए 800, यूके के लिए 300 और दुबई में सिक्योरिटी गार्ड का काम करने के लिए 700 आवेदन आए हैं।इसराइल में नौकरी के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख़ 20 दिसंबर है.

    कितना पैसा मिलेगा

    हरियाणा कौशल रोज़गार निगम के मुताबिक ऑफलाइन इंटरव्यू के आधार पर इन नौकरियों के लिए लोगों का चयन किया जाएगा.

    विज्ञापन के मुताबिक इसराइल में नौकरी पाने वाले व्यक्ति को दिन में 9 घंटे और महीने में 26 दिन काम करना होगा. व्यक्ति को काम से अगर छुट्टी लेनी है तो वह इसराइली लेबर क़ानूनों के तहत वहां की कंपनी देगी.

    नौकरी करने वाले व्यक्ति को हर महीने 6100 इसराइली न्यू शेकेल करेंसी मिलेगी, जो भारतीय रुपये में करीब 1 लाख 38 हज़ार रुपये बनती है.

    इसके अलावा नौकरी करने वाले व्यक्ति के लिए मेडिकल इंश्योरेंस और आवास की व्यवस्था भी रहेगी, लेकिन उसका पैसा व्यक्ति को अपनी जेब से देना होगा.

    विज्ञापन के मुताबिक मेडिकल इंश्योरेंस के लिए करीब तीन हज़ार और आवास के लिए प्रति महीना करीब दस हज़ार रुपये तक देना पड़ सकता है.

    ध्यान देने वाली बात यहां यह है कि हर महीने मिलने वाला पैसा व्यक्ति के बैंक अकाउंट में जमा होगा और उसे यह पैसा एकमुश्त, ब्याज समेत तभी दिया जाएगा, जब वह कॉन्ट्रैक्ट पूरा होने के बाद इसराइल को छोड़ देगा.

    इसका मतलब है कि इसराइल में नौकरी करने वाले को हर महीने पैसा नहीं मिलेगा. इसके अलावा नौकरी करने वाले व्यक्ति को खाने-पीने का ध्यान खुद ही रखना होगा.

    सिर्फ़ हरियाणा के लोगों के लिए यह नौकरी

    13 अक्टूबर 2021 को हरियाणा सरकार ने कंपनी अधिनियम 2013 के तहत हरियाणा कौशल रोज़गार निगम बनाया था.यह राज्य सरकार के साथ-साथ प्राइवेट कंपनियों को पारदर्शी तरीके से मैन पावर उपलब्ध करवाती है.

    कंपनी की सेक्रेटरी पल्लवी संधीर का कहना है, मान लीजिए राज्य सरकार या किसी प्राइवेट कंपनी को 100 कंप्यूटर ऑपरेटर्स या सिक्योरिटी गार्ड की ज़रूरत है. ऐसे में वो अपनी ज़रूरत हमें बताते हैं और उस हिसाब से हम अपने पोर्टल पर भर्तियां निकालते हैं.

    वे कहती हैं, फ़र्क़ सिर्फ़ इतना ही है कि अब बीच में कोई ठेकेदार नहीं है. इच्छुक लोग आवेदन करते हैं और पारदर्शी तरीक़े से एक मेरिट लिस्ट बनाकर उनका नाम आगे बढ़ा देते हैं.

    पल्लवी संधीर कहती हैं कि इसराइल में नौकरी के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति के पास हरियाणा का ‘परिवार पहचान पत्र’ होना अनिवार्य है, क्योंकि तभी वह वेबसाइट पर अप्लाई कर सकेगा.

    वे कहती हैं, डिप्लॉयमेंट ऑफ कॉन्ट्रैक्चुअल पर्सन पॉलिसी के तहत उम्मीदवारों की मेरिट सूची बनाई जाती है. इसमें वार्षिक आय, उम्मीदवार की उम्र, सामाजिक-आर्थिक मानदंड, काम का अनुभव, पूर्व में राज्य सरकार के साथ काम करने का अनुभव जैसे मापदंडों का ध्यान रखा जाता है. इसमें हर मापदंड के अलग-अलग नंबर है, जिसके आधार पर कोई उम्मीदवार मेरिट लिस्ट में अपनी जगह बनाता है.हरियाणा कौशल रोज़गार निगम की मदद से राज्य सरकार बेरोज़गारी को कम करने की कोशिश कर रही है.

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Haryana government has issued recruitment for ten thousand people to get jobs in Israel Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइस सीरियल किलर को हाईकोर्ट ने किया रिहा, 23 से ज्यादा हत्या और लूट के मामले थे दर्ज…..
    Next Article गूगल प्ले स्टोर पर जल्द हो सकता है बदलाव, कंपनी कर रही टेस्टिंग…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बालको मेडिकल सेंटर ने बालको अस्पताल में शुरू की नई फार्मेसी

    February 20, 2026

    वोटर लिस्ट को लेकर इस दिन विशेष अभियान, तीन घंटे बूथों पर रहेंगे अधिकारी…

    February 20, 2026

    एक पर चढ़ी दूसरी बोट का खौफनाक वीडियो आया सामने, एडवेंचर करने वाले ये जरूर देखें…

    February 20, 2026

    अब फ्रांस – मैक्रों का बॉलीवुड स्टाइल विदाई मैसेज, ‘धुरंधर’ गाने से इंटरनेट पर तहलका…

    February 20, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बालको मेडिकल सेंटर ने बालको अस्पताल में शुरू की नई फार्मेसी
    • वोटर लिस्ट को लेकर इस दिन विशेष अभियान, तीन घंटे बूथों पर रहेंगे अधिकारी…
    • एक पर चढ़ी दूसरी बोट का खौफनाक वीडियो आया सामने, एडवेंचर करने वाले ये जरूर देखें…
    • अब फ्रांस – मैक्रों का बॉलीवुड स्टाइल विदाई मैसेज, ‘धुरंधर’ गाने से इंटरनेट पर तहलका…
    • अब पहले रिचार्ज, फिर बिजली प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में लागू होगी प्रीपेड सिस्टम…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?