Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सर्दियों में पालक खाने के हैं अनेक फायदे,पोषक तत्‍वों का पॉवर हाउस है पालक…..
    News

    सर्दियों में पालक खाने के हैं अनेक फायदे,पोषक तत्‍वों का पॉवर हाउस है पालक…..

    By Tv 36 HindustanDecember 19, 2023No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    : सर्दियों में पालक किसी सुपरफूड से कम नहीं है. यह हरे पत्‍तेदार सब्‍जी न केवल पोषण तत्‍वों से भरपूर है, बल्कि हमारी सेहत को खराब होने से बचाती है. कुल मिलाकर यह हमारी सेहत के लिए एक जादू की तरह है. इसलिए हम इन दिनों में पालक को कई तरह से अपने आहार में शामिल करते हैं. जैसे कभी सूप बना लिया, तो कभी सलाद या फिर स्मूदी बनाने में भी इसका उपयोग किया जाता है.

    इसके हेल्‍थ बेनिफिट्स के लिए सिर्फ इसका सेवन करना ही ही जरूरी नहीं है, बल्कि आप इसे कैसे पका रहे हैं, यह जानना भी उतना ही महत्वपूर्ण है. क्‍योंकि पालक को पकाने की प्रक्रिया आपकी सेहत को ज्‍यादा से ज्‍यादा लाभ पहुंचा सकती है.पोषक तत्‍वों का पॉवर हाउस है पालक

    पालक को यूं ही पोषक तत्‍वों का पावरहाउस नहीं कहा जाता. यह हरी पत्‍तेदार सब्‍जी विटामिन A, C और K से भरपूर है. यह न केवल हमारी इम्‍यून सिस्‍टम को बेहतर बनाती है, बल्कि इसके सेवन से ऑक्सीडेटिव स्‍ट्रेस के कारण होने वाली बीमारियों का खतरा भी कम रहता है. हमारी हड्डियों को स्‍वस्‍थ और मजबूत रखने के लिए डॉक्‍टर भी खूब पालक खाने की सलाह देते हैं. शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाना है, तो पालक जरूर खाना चाहिए. इसमें मौजूद आयरन एनीमिया जैसी बीमारी से राहत दिलाता है.

    गर्भवती महिला के लिए फायदेमंद है पालकगर्भवती महिलाओं के लिए भी बहुत फायदेमंद मानी जाती है. इसमें फोलिक एसिड होता है, जो गर्भवती महिला के लिए जरूरी पोषक तत्‍व है. फोलिक एसिड से शिशु को जन्‍म विकारों से बचाने में मदद मिल सकती है.डायबिटीज मैनेज करेडायबिटीज वालों के लिए पालक बहुत फायदेमंद मानी गई है. इसमें अल्फा-लिपोइक एसिड होता है. यह एक एंटीऑक्सीडेंट है, जो ग्लूकोज लेवल को कम करने और इंसुलिन रेजिस्टेंस को बढ़ाने के साथ डायबिटीज के मरीजों को ऑक्सीडेटिव तनाव से निपटने में मदद करता है.

    ब्‍लड प्रेशर को नियंत्रित करेपालक में पोटेशियम की उपस्थिति ब्‍लड प्रेशर के नियंत्रण को आसान बना देती है. जिन लोगों को हाई ब्‍लड प्रेशर की दिक्‍कत है, उन्‍हें पालक का सेवन जरूर करना चाहिए.कैंसर को रोकेपालक में एंटी कैंसर गुण होते हैं, जो कैंसर पैदा करने वाले फ्री रेडिकल्‍स को नष्‍ट करने में कारगर हैं.

    हड्डियों को स्‍वस्‍थ रखेपालक में पाया जाने वाला विटामिन K न केवल हड्डियों को स्‍वस्‍थ रखता है, बल्कि कैल्शियम अवशोषण को भी बढ़ाता है. विटामिन के की कमी से बोन फ्रैक्चर होने की संभावना बढ़ जाती है.पाचन में सुधार करेपालक में आयरन के अलावा फाइबर और पानी भी भरपूर मात्रा में होता है. इसके सेवन से कब्ज की समस्या को ठीक करने में मदद मिलती है. पालक कब्जियत को दूर कर आपके पाचन तंत्र में सुधार करने का स्‍वस्‍थ विकल्‍प है.

    कैसे खाएं पालकअगर आपको कच्‍चा पालक खाना पसंद है, तो इसका सलाद बनाकर खाएं. इसके अलावा आप चाहें तो इसे गर्म व्‍यंजनों के साथ उबाल लें. ऐसा करने से इसके पोषक तत्व बरकरार रहते हैं. अगर आप चाहते हैं कि पालक में मौजूद सभी जरूरी पोषक तत्‍वों का फायदा आपको मिल जाए, तो इसे भाप में पकाने के अलावा भूनकर खाना भी अच्‍छा है. कहते हैं इसे टमाटर या बेल पेपर के साथ मिलाकर खाने से आयरन का अवशोषण बढ़ जाता है.

    बरतें सावधानी (Health Benefits Of Palak)भले ही पालक पोषक तत्‍वों से भरपूर है, लेकिन इसमें मौजूद ऑक्सालिक एसिड, कैल्शियम के अवशोषण में रुकावट पैदा करता है. अगर आप सेहतमंद रहने के चक्‍कर में इसका जरूरत से ज्‍यादा सेवन करते हैं, तो किडनी में स्‍टोन बन सकता है. इसलिए पालक का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए. खासतौर से जिन लोगों को किडनी की समस्या है, उन्‍हें इससे परहेज करने की बहुत जरूरत है.

    बता दें कि पालक को बहुत ज्‍यादा नहीं पकाना चाहिए. क्‍योंकि इससे इसमें मौजूद पोषक तत्व नष्‍ट हो जाते हैं और ये स्वास्थ्य के लिए इतना ज्‍यादा फायदेमंद नहीं रहता.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur spinach is a power house of nutrients... There are many benefits of eating spinach in winter Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमलाइका अरोड़ा की हो रही तारीफ, आप भी जाने क्या किया खास….
    Next Article ओडिसा राज्य के ज्यादातर शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    काशी से यहां तक महादेव के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, विदेशी फूलों से सजा महाकाल का दरबार…

    February 15, 2026

    लो आ गई तारीख इस दिन बैंक खाते में आएंगे 2,000 रुपये, इन किसानों को मिलेंगे 4 हजार…

    February 15, 2026

    पाक के खिलाफ ये होगी भारत की प्लेइंग11, अभिषेक और सुंदर को मिलेगा मौका ये दिग्गज होंगे बाहर …

    February 15, 2026

    क्या पति-पत्नी का झगड़ा आपको जेल भेज सकता है हाई कोर्ट के इस लेटेस्ट फैसले को हर शादीशुदा जोड़े को ये पढ़ना चाहिए…

    February 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • काशी से यहां तक महादेव के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, विदेशी फूलों से सजा महाकाल का दरबार…
    • लो आ गई तारीख इस दिन बैंक खाते में आएंगे 2,000 रुपये, इन किसानों को मिलेंगे 4 हजार…
    • पाक के खिलाफ ये होगी भारत की प्लेइंग11, अभिषेक और सुंदर को मिलेगा मौका ये दिग्गज होंगे बाहर …
    • क्या पति-पत्नी का झगड़ा आपको जेल भेज सकता है हाई कोर्ट के इस लेटेस्ट फैसले को हर शादीशुदा जोड़े को ये पढ़ना चाहिए…
    • आज महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की …
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?