Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कम मेहनत में स्कोर करें ज्यादा मार्क्स, ये तरीके दिलाएंगे बढ़िया नंबर…
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    कम मेहनत में स्कोर करें ज्यादा मार्क्स, ये तरीके दिलाएंगे बढ़िया नंबर…

    By Tv 36 HindustanDecember 19, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्यप्रदेश:- बोर्ड परीक्षाएं शुरू होनें में कुछ ही महीने का समय बाकी है और इस समय स्टूडेंट्स जोरों-शोरों से तैयारियां कर रहे होंगे. ऐसे में कुछ छात्र ऐसे भी होते हैं जो जमकर मेहनत करते हैं लेकिन फिर भी मार्क्स नहीं आते वहीं, कुछ छात्र ऐसे होंगे जो कम मेहनत में ही बढ़िया रिजल्ट ला रहे होंगे. अगर आपको भी आश्चर्य होता है कि ऐसा कैसे हो सकता है तो ये टिप्स आपके काम आ सकते हैं. दरअसल आपको स्मार्ट स्टडी करने की जरूरत है।

    नहीं होता शॉर्टकट
    सबसे पहले तो एक बात समझ लें कि पढ़ाई का, हार्डवर्क का कोई शॉर्टकट नहीं होता. लेकिन कुछ छोटी बातों का ध्यान रखकर आप कम मेहनत में बढ़िया स्कोर करने की कोशिश कर सकते हैं. इसे स्मार्ट स्टडी कहते हैं और ये बोर्ड एग्जाम में बढ़िया अंक दिला सकती है.

    इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
    सबसे पहले सिलेबस समझ लें और ये देख लें कि कौन से विषय इंपॉर्टेंट हैं. उन पर खास फोकस करें और इन्हें सबसे पहले तैयार करें.
    क्लास में लेक्चर के समय से लेकर सैम्पल पेपर सॉल्व करने तक में आपको ऐसे टॉपिक मिल जाएंगे. इन्हें बढ़िया से तैयार कर लें.
    तैयारी के समय जिस बात पर ज्यादा फोकस करना है वह है प्रेजेंटेशन. आप आंसर कैसे लिखते हैं, उन्हें कैसे प्रेजेंट करते हैं. कितने ग्राफ और डायग्राम बनाते हैं, ये सब बहुत जरूरी है.
    आंसर-राइटिंग प्रैक्टिस के दौरान इन बातों का ध्यान रखें. इससे आपके आंसर ज्यादा मार्क्स दिलाएंगे.
    खूब डायग्राम बनाएं, डायग्राम की लेबलिंग करें, ग्राफ, फ्लो-चार्ट जहां जैसी जरूरत हो वो बनाएं और अच्छे मार्क्स पाएं.
    प्रैक्टिस पेपर से जमकर प्रैक्टिस करें और टाइम मैनेजमेंट सीखें. ये एक ऐसा गुण है जिसे आपको पढ़ई करने से पहले ही डेवलेप करना है. पेपर समय पर खत्म हो और छूटे नहीं ये बहुत जरूरी है.
    रोज के रोज रिवीजन करते चलें. जो तैयार करें उसे बढ़िया से रिवाइज करें वरना पढ़ाई करने का मेहनत करने का कोई फायदा नहीं.
    रिवीजन स्ट्रेटजी बनाएं और रोज शुरुआत और एंड रिवीजन के साथ ही करें और इसे बाद के लिए इकट्ठा न करें.
    अपने नोट्स बनाएं ये बाद में बहुत फायदा देंगे. अपने खुद का पढ़ने का स्टाइल, टाइम, तरीका फॉलो करें, किसी को कॉपी न करें. आपको जैसे पसंद हो वैसे पढ़ें.
    स्मार्ट फोन खासकर सोशल मीडिया कब पूरा टाइम खा जाता है, पता ही नहीं चलता. इनसे दूरी बनाकर रखें.
    पिक्चर्स के साथ तैयारी करें, इससे आसानी से चीजें समझ आती हैं.
    ग्रुप स्टडी कर सकते हैं और खुद का पढ़ा टॉपिक किसी और को समझाएं, आपका विषय पक्का हो जाएगा.
    अपनी बॉडी क्लॉक मेंटेन करें और न ओवर कॉन्फिडेंट हों न ही अंडर कॉन्फिडेंट।

    Post Views: 0

    Hindi news india Score more marks with less effort Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसामाजिक समरसता समानता बाबा का संदेश आज के समय में भी अधिक सार्थक: तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम
    Next Article फिर आया कोरोना का नया वेरिएंट, कभी सोचा है वायरस की बीमारी सबसे पहले इस देश में ही क्यों आती है…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ये लंबी प्रतीक्षा हमारे ऊपर सवाल, महिला आरक्षण पर संसद में मोदी…

    April 16, 2026

    CM साय ने ऑनलाइन स्व-गणना कर राज्य स्तरीय अभियान का किया शुभारंभ, नागरिकों से की ये खास अपील, पढ़िए…

    April 16, 2026

    प्रदेश में 2292 सहायक शिक्षकों की भर्ती शुरू, नोट कर लें परीक्षा की डेट… जानिए सबकुछ …

    April 16, 2026

    गर्मियों में अपने घर को ठंडा रखने के लिए करें ये देसी जुगाड़, आसानी से कट जाएगी गर्मी, जानें तरीके…

    April 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ये लंबी प्रतीक्षा हमारे ऊपर सवाल, महिला आरक्षण पर संसद में मोदी…
    • CM साय ने ऑनलाइन स्व-गणना कर राज्य स्तरीय अभियान का किया शुभारंभ, नागरिकों से की ये खास अपील, पढ़िए…
    • प्रदेश में 2292 सहायक शिक्षकों की भर्ती शुरू, नोट कर लें परीक्षा की डेट… जानिए सबकुछ …
    • गर्मियों में अपने घर को ठंडा रखने के लिए करें ये देसी जुगाड़, आसानी से कट जाएगी गर्मी, जानें तरीके…
    • ट्रंप पर इटली में सियासी भूचाल एली श्लेन ने संसद में किया तीखा पलटवार, मेलोनी के समर्थन में विपक्ष भी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?