नई दिल्ली: Samsung Galaxy S22 5G: इस समय कई ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर ईयर एंड सेल चल रही हैं। जहां आप कई 5G फोन्स को ऑफर के साथ कम दाम में खरीद सकते हैं। ऐसे में आपको यहां ग्राहकों का फेवरेट ब्रांड सैमसंग का Galaxy S22 5G स्मार्टफोन खरीदने को मिल रहा हैं। जिसे आप अभी कई बेहतरीन ऑफर्स के साथ बेहद ही कम दाम में खरीद सकते है। इतना ही नहीं आपको पुराना फोन बदलने पर भी डिस्काउंट मिल सकता है।
चलिए, जानें क्या कुछ ऑफर्स शामिल है –इस 5G डिवाइस में आप कस्टमर्स को 6.1 इंच की FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलती है। जो 120Hz के रिफ्रेश रेट सपोर्ट में दिया है। वहीं प्रोसेसर के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 का चिपसेट दिया है। बात करें इसके स्टोरेज की तो इसमें आपको 8GB की रैम और 128GB का इंटरनल स्टोरेज साथ दिया है। जो एंड्रायड 12 के ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
कैमरा क्वालिटी का जिक्र करें तो इसमें आपको ट्रिपल रियर कैमरा का सेटअप देखने को मिलता है। जो 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा में हैं। वहीं दूसरा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा साथ दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 10 मेगापिक्सल का फेसिंग कैमरा दिया है। इसके अलावा पावर के लिए इस हैंडसेट में 3700mAh की बैटरी दी है, जो 25W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट में उपलब्ध है।
