Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मुकेश अंबानी ने एंटरटेनमेंट जगत का सबसे बड़ा सौदा किया…..
    News

    मुकेश अंबानी ने एंटरटेनमेंट जगत का सबसे बड़ा सौदा किया…..

    By Tv 36 HindustanDecember 25, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देश के सबसे अमीर शख्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के मालिक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने एंटरटेनमेंट जगत का सबसे बड़ा सौदा हथिया लिया है. इसके सौदे के पूरा हो जाने के बाद रिलायंस भारत की सबसे बड़ी एंटरटेनमेंट कंपनी बन जाएगी. रिलायंस और वॉल्ट डिजनी (Walt Disney) के बीच एक नॉन-बाइडिंग एग्रीमेंट साइन किया गया है. इसके तहत वॉल्ट डिजनी के भारतीय कारोबार का 51 फीसदी रिलायंस का हो जाएगा. दोनों कंपनियों के एक हो जाने के बाद देश की सबसे बड़ी एंटरटेनमेंट कंपनी जन्म लेगी. देश की सबसे बड़ी एंटरटेनमेंट कंपनी होगी रिलायंस-डिजनी रॉयटर्स और ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, एंटरटेनमेंट बिजनेस (Entertainment Business) का यह सबसे बड़ा मर्जर फरवरी, 2024 तक पूरा हो सकता है.

    रिपोर्ट में बताया गया कि मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस को इसमें 51 फीसदी हिस्सेदारी मिलेगी और 49 फीसदी हिस्सा डिजनी का होगा. इस मर्जर में कैश और स्टॉक्स दोनों शामिल हैं. इसके पूरा होने के साथ ही रिलायंस-डिजनी देश की सबसे बड़ी एंटरटेनमेंट कंपनी (Biggest Entertainment Company) बन जाएगी. रॉयटर्स ने दो हफ्ते पहले बताया था कि दोनों कंपनियों के अधिकारी इस सौदे पर बात करने के लिए लंदन में मिलने वाले हैं.

    अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स, जी और सोनी की चिंता बढ़ेगी आरआईएल और वॉल्ट डिजनी के मर्जर से जी नेटवर्क, सोनी टीवी, अमेजन प्राइम और नेटफ्लिक्स को सीधी टक्कर मिलेगी. मौजूदा समय में आरआईएल की जिओ कई ऐप्स के और विआकॉम18 के साथ मीडिया एवं एंटरटेनमेंट सेक्टर में मौजूद है. जिओ सिनेमा और डिजनी हॉटस्टार में चल रही थी टक्कर इस मर्जर में जियो सिनेमा (Jio Cinema) को भी शामिल किया गया है.

    इसके पास आईपीएल (Indian Premier League) के ऑनलाइन राइट्स हैं. इससे पहले यही राइट्स डिजनी हॉटस्टार (Disney Hotstar) के पास थे. इस सेक्टर में अंबानी को टक्कर डिजनी से ही मिल रही थी. आईपीएल के ऑनलाइन राइट्स जाने के बाद से ही डिजनी हॉटस्टार के यूजर्स घटने लगे थे. भारतीय कारोबार को बेचना चाहती थी डिजनी रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी 2023 से ही डिजनी अपने भारतीय कारोबार को बेचने या ज्वाइंट वेंचर के लिए किसी भारतीय कंपनी को पार्टनर बनाने की कोशिश में जुटी थी.

    डिजनी के कई टीवी चैनल और हॉटस्टार स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म भी है. मर्जर के बाद दोनों कंपनियां पार्टियां मिलकर 1 से 1.5 अरब डॉलर तक का निवेश कर सकती है.अगले महीने हो सकता है ऐलानइस मर्जर का ऐलान अगले महीने की शुरुआत में हो सकता है.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर मानहानिकारक टिप्पणी करने के लिए कांग्रेस के पूर्व सांसद के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया…..
    Next Article बॉलीवुड के सितारों ने इस तरीके से मनाया क्रिसमस…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    राहुल गांधी की बातों पर आखिर अमित शाह को क्यों आ रही हंसी संसद में अब कैसी सियासत शुरू हो गई…

    February 15, 2026

    आखिर खाना खाने के कितने देर बाद पानी पीना सही जानिए…

    February 15, 2026

    रेलवे में 22,000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास तुरंत करें अप्लाई जानें यहां से पूरी डिटेल…

    February 15, 2026

    क्या बारिश बनेगी विलेन या होगा फुल मैच कोलंबो मौसम अपडेट से भारत-पाक मुकाबले पर सस्पेंस…

    February 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राहुल गांधी की बातों पर आखिर अमित शाह को क्यों आ रही हंसी संसद में अब कैसी सियासत शुरू हो गई…
    • आखिर खाना खाने के कितने देर बाद पानी पीना सही जानिए…
    • रेलवे में 22,000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास तुरंत करें अप्लाई जानें यहां से पूरी डिटेल…
    • क्या बारिश बनेगी विलेन या होगा फुल मैच कोलंबो मौसम अपडेट से भारत-पाक मुकाबले पर सस्पेंस…
    • आज महाशिवरात्रि पर रायगढ़ बाबा धाम पहुंचे CM साय, 1.20 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?