दुनिया भर में लोग 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाते हैं। इस खास मौके पर कई मशहूर हस्तियों ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को क्रिसमस 2023 विश किया है और साथी ही अपने क्रिसमस सेलिब्रेशन की झलक दिखाई है। सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा, सनी देओल, खुशी कपूर, बिपाशा बसु, काजोल, भूमि पेडनेकर, कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा और अर्जुन कपूर जैसे कई सेलेब्स ने क्रिसमस सेलिब्रेशन की फोटो-वीडियो शेयर की है।
मलाइका अरोड़ाक्रिसमस पर कई मशहूर हस्तियों ने इंस्टाग्राम पर सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं और अपने जश्न की झलक शेयर की है। मलाइका अरोड़ा ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह केक के साथ-साथ पकड़े हुए दिखाई दे रही हैं। आखिरी तस्वीर में मलाइका और अरबाज खान का बेटा अरहान भी नजर आ रहे हैं। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, ‘मेरी क्रिसमस, प्यार, खुशी, सभी का अच्छा स्वास्थ्य बना रहे।’
बिपाशा बसुबिपाशा बसु ने क्रिसमस सेलिब्रेशन की फोटो और वीडियो शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस के पति करण सिंह ग्रोवर और उनकी बेटी मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में कपल बेटी के साथ मस्ती करते दिखाया दे रहे हैं।
काजोलकाजोल ने ‘रेड राइडिंग हुड’ में अपनी कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उन्होंने रेड कलर की ड्रेस पहनी हुई थी। कैप्शन दिया, ‘क्रिसमस में रेड राइडिंग हुड की तरह… आप सभी को #मेरीक्रिसमस एक छोटे से बिंदु के साथ ढेर सारी शांति और खुशी.. बस यही है ज़िंदगी!’
सनी देओल’गदर 2′ अभिनेता सनी देओल ने भी इंस्टाग्राम पर एक बड़ा क्रिसमस ट्री अच्छी तरह से सजाए है। सनी ने वीडियो भी शेयर किया है। सनी के हाथ में एक प्यारा सा टेडी बियर भी नजर आ रहा है। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, ‘मेरी क्रिसमस’
अर्जुन कपूरअर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। इससे पहले उन्होंने अपनी बहन अंशुला कपूर के साथ लंदन में छुट्टियों का आनंद लेते हुए अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। उन्होंने इस फोटो को कैप्शन दिया, ‘द सिबलिंग गेटअवे…’
खुशी कपूरजाह्नवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर ने एक सुंदर रेड कलर की ड्रेस पहन हॉट तस्वीर शेयर की। कैप्शन में उन्होंने बताया कि वह इस साल क्रिसमस पर क्या चाहती हैं। उन्होंने लिखा, ‘क्रिसमस पर मैं सिर्फ मस्ती करना चाहती हूं।’
