Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज सुशासन दिवस के दिन राज्य सरकार ने अटल मॉनिटरिंग पोर्टल लांच किया, साय सरकार अब फुल फॉर्म में…..
    News

    आज सुशासन दिवस के दिन राज्य सरकार ने अटल मॉनिटरिंग पोर्टल लांच किया, साय सरकार अब फुल फॉर्म में…..

    By Tv 36 HindustanDecember 25, 2023No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर । साय सरकार अब फुल फार्म में आ गयी है। मंत्रिमंडल के गठन के साथ ही सरकार ने अपनी मंशा साफ कर दी है। सरकार जिस उद्देश्य के साथ काम करना चाहती है, उसका संदेश साफ है कि हर योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शी तरीके से हो। लिहाजा योजनाओं के क्रियान्वयन पर सीएम सचिवालय की पूरी नजर रहेगी। आज सुशासन दिवस के दिन राज्य सरकार ने अटल मॉनिटरिंग पोर्टल लांच किया है। योजनाओं का समयबद्ध और सही क्रियान्यवयन की मॉनिटरिंग इसी ऑनलाइन पोर्टल के जरिये किया जायेगा।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन दिवस के अवसर पर मंत्रालय महानदी में आयोजित कार्यक्रम में अटल मॉनिटरिंग पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री सचिवालय सीधे योजनाओं के क्रियान्वयन पर नजर रखेगा। किसी का परफार्मेंस बिगड़ा अथवा शासन की मंशानुरूप पारदर्शी और बेहतर तरीके से क्रियान्वयन नहीं हुआ तो सख्ती भी बरती जाएगी। वर्तमान में 23 विभागों की 35 महत्वपूर्ण योजनाओं की मॉनिटरिंग इस पोर्टल के माध्यम से की जाएगी।

    पिछले पांच सालों में केंद्र की योजनाओं के क्रियान्वयन की ठीक तरह से मानिटरिंग प्रदेश में नहीं हो पाई। जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ पिछड़ गया। इसके लिए ही अटल मॉनिटरिंग पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि अटल मॉनिटरिंग पोर्टल से हमको योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की रियल टाइम स्थिति मिलेगी।

    सुशासन दिवस के अवसर पर यह पोर्टल लांच किया गया है। सुशासन तभी आता है जब लगातार मॉनिटरिंग होती है। जमीनी स्थिति पर सीधे नजर होती है। हमारे पास इस पोर्टल के माध्यम से अद्यतन जानकारी होंगी जिससे हम योजनाओं की नियमित समीक्षा कर सकेंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि पोर्टल के माध्यम से हम यह देखेंगे कि विभाग योजनाओं के लिए दी गई समयावधि में कार्य पूरा कर रहे हैं या नहीं। जिलों को दिया गया टारगेट पूरा हो रहा है या नहीं। इसमें किये गये किसी तरह के विलंब अथवा अनुचित तरीके से किये गये कार्य की समीक्षा होगी और इसे दुरूस्त किया जाएगा।

    जहां पर क्रियान्वयन में किसी तरह की दिक्कत होगी, उसे समीक्षा कर ठीक किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें अलर्ट मोड भी रखा गया है। अलर्ट मोड यह बताएगा कि किसी योजना के लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में ठीक से कार्य नहीं किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की जनता की खून-पसीने की कमाई से राजस्व जुटाया जाता है और जनता के कल्याण के लिए ही खर्च किया जाता है लेकिन समीक्षा ही न हो तो इस पर प्रगति कैसे हो सकती है। हम न केवल समीक्षा करेंगे अपितु मानिटरिंग पोर्टल के माध्यम से हमने इसमें तकनीक को भी जोड़ दिया है।

    यह पोर्टल आंकड़ों को बारीकी से समीक्षा करेगा और इससे हमें विभागों की कार्यक्षमता बेहतर करने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में केंद्र और राज्य में जो नई योजनाएं आएंगी, उन्हें भी इस पोर्टल में शामिल किया जाएगा।Ezoicउल्लेखनीय है कि पोर्टल में मुख्य रूप से शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाली प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, जल जीवन मिशन, सीजी ई डिस्ट्रिक्ट, सखी वन स्टाप सेंटर, खेलो इंडिया, धान खरीदी एवं कस्टम मिलिंग, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना आदि शामिल किये गये हैं।

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अटल मॉनिटरिंग पोर्टल को विकसित करने वाले चिप्स की टीम को धन्यवाद दिया और कहा कि इस पोर्टल से सीधे सीएम कार्यालय से महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। अपर मुख्य सचिव इलेक्ट्रानिक्स श्री सुब्रत साहू ने अटल पोर्टल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india on the day of Good Governance Day the state government launched Atal Monitoring Portal today Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबॉलीवुड के सितारों ने इस तरीके से मनाया क्रिसमस…..
    Next Article नारियल चढ़ाने से पहले जान लीजिए खास बातें, कहीं हो जाए ना कुछ अशुभ….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    फिर शुरू हुआ सस्पेंशन का दौर 8 विपक्षी सांसदों को दिखाया गया बाहर का रास्ता, जानिए इन इन पर हुई कार्रवाई,…

    February 3, 2026

    महाशिवरात्रि पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना शिव जी की कृपा से हो जाएंगे वंचित…

    February 3, 2026

    US टैरिफ डील पर विपक्ष का संसद में हंगामा, PM के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी, विपक्ष का राज्यसभा से वॉकआउट…

    February 3, 2026

    मदिराप्रेमियों को झटका शराब और बीयर की कीमतों में भारी उछाल, जानें क्या है नया रेट चार्ट…

    February 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • फिर शुरू हुआ सस्पेंशन का दौर 8 विपक्षी सांसदों को दिखाया गया बाहर का रास्ता, जानिए इन इन पर हुई कार्रवाई,…
    • महाशिवरात्रि पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना शिव जी की कृपा से हो जाएंगे वंचित…
    • US टैरिफ डील पर विपक्ष का संसद में हंगामा, PM के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी, विपक्ष का राज्यसभा से वॉकआउट…
    • मदिराप्रेमियों को झटका शराब और बीयर की कीमतों में भारी उछाल, जानें क्या है नया रेट चार्ट…
    • जनिएअब कब होगी साय कैबिनेट की अगली बैठक…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?