Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » भारत ने अरब सागर में तीन युद्धपोत तैनात कर दिए, इसके हैं विशेष कारण….
    News

    भारत ने अरब सागर में तीन युद्धपोत तैनात कर दिए, इसके हैं विशेष कारण….

    By Tv 36 HindustanDecember 26, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अरब सागर में भारत ने वॉरशिप की तैनाती बढ़ा दी है. एमवी केम प्लूटो पर ड्रोन हमले के बाद भारत ने अरब सागर में तीन युद्धपोत तैनात कर दिए हैं. नौसेना ने क्षेत्र में युद्धपोत आईएनएस मोर्मुगाओ, आईएनएस कोच्चि और आईएनएस कोलकाता को तैनात किया है. नौसेना की ओर से कहा गया है कि लंबी दूरी के समुद्री टोही विमान पी8आई को भी लगाया गया है.दरअसल, शनिवार को पोरबंदर से लगभग 217 समुद्री मील की दूरी पर 21 भारतीय चालक दल के सदस्यों वाले वाणिज्यिक जहाज एमवी केम प्लूटो पर ड्रोन हमला किया गया था. इस घटना के बाद भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल ने जहाज को सहायता प्रदान करने के लिए कई पोत तैनात किए.

    मुंबई पहुंचा एमवी केम प्लूटोजहाज एमवी केम प्लूटो मुंबई बंदरगाह पहुंच चुका है. नौसेना ने उसका शुरुआती निरीक्षण किया और कहा कि उस पर भारत के पश्चिमी तट के पास ड्रोन हमला हुआ लेकिन हमला कहां से हुआ और इसके लिए कितनी मात्रा में विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया, यह फॉरेंसिक और तकनीकी जांच के बाद ही पता चल पाएगा.अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने कहा था, एमवी केम प्लूटो ईरान की ओर से छोड़े गए ड्रोन हमले की चपेट में आया. मुंबई के रास्ते में भारतीय तटरक्षक जहाज आईसीजीएस विक्रम ने उसे सुरक्षा प्रदान की.नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा, जहाज के पहुंचने पर भारतीय नौसेना के विस्फोटक आयुध रोधी दल ने हमले का प्रकार और प्रकृति का प्रारंभिक आकलन करने के लिए जहाज का निरीक्षण किया.

    हमले के क्षेत्र और जहाज पर मिले मलबे का निरीक्षण करने से संकेत मिलता है कि यह ड्रोन हमला था. उन्होंने कहा, हालांकि, हमले के प्रकार और इसमें इस्तेमाल विस्फोटक की मात्रा का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक और तकनीकी विश्लेषण की आवश्यकता होगी.प्रवक्ता ने कहा कि विस्फोटक आयुध रोधी दल द्वारा जहाज का विश्लेषण पूरा करने के बाद विभिन्न एजेंसियों ने संयुक्त जांच शुरू की.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india India deployed three warships in the Arabian Sea Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleयह गांव दूसरी जगह से है बिल्कुल अलग, हर नागरिक को है भूलने की बीमारी….
    Next Article तीन संशोधित आपराधिक कानून विधेयकों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूरी दी….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    रक्षाबंधन से पहले पंडरीपानी को बड़ी सौगात : मुख्यमंत्री साय ने किया इस नवीन शाखा का किया शुभारंभ…

    August 27, 2026

    महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला : मुख्यमंत्री साय…

    August 27, 2026

    प्रदेश में UCC को लेकर आज अहम बैठक, 200 प्रबुद्ध नागरिक और विशेषज्ञ होंगे शामिल…

    August 27, 2026

    दुर्ग के बाद अब यहां स्वाइन फ्लू की दस्तक, 7 मरीजों की पुष्टि से मचा हड़कंप, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग…

    August 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • रक्षाबंधन से पहले पंडरीपानी को बड़ी सौगात : मुख्यमंत्री साय ने किया इस नवीन शाखा का किया शुभारंभ…
    • महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला : मुख्यमंत्री साय…
    • प्रदेश में UCC को लेकर आज अहम बैठक, 200 प्रबुद्ध नागरिक और विशेषज्ञ होंगे शामिल…
    • दुर्ग के बाद अब यहां स्वाइन फ्लू की दस्तक, 7 मरीजों की पुष्टि से मचा हड़कंप, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग…
    • नेपाल में बाढ़ का कहर, 178 भारतीय नागरिक समेत 644 टूरिस्ट लापता, 150 से ज्यादा मौतें…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?