Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पुलिस भर्ती पर गिरि गाज,इस वजह से हाईकोर्ट पहुंचा मामला,याचिका हुई दायर…..
    यूपी

    पुलिस भर्ती पर गिरि गाज,इस वजह से हाईकोर्ट पहुंचा मामला,याचिका हुई दायर…..

    By Tv 36 HindustanDecember 26, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    यूपी:- पुलिस भर्ती में आयु सीमा की छूट का मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंच गया है. याची सर्वेश पांडेय और 28 अन्य याचियों ने अर्जी दाखिल की है.  याचिका में आयु सीमा में छूट दिए जाने की मांग की गई है.

    हाईकोर्ट में शीतकालीन अवकाश के बाद याचिका पर सुनवाई होगी.  याचिका में दलील दी गई है कि यूपी पुलिस में वर्ष 2018 के 5 साल बाद भर्ती आई है. जबकि उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में वर्ष 2017 में मनीष कुमार के मामले में एफिडेविट दाखिल किया है.
    एफिडेविट में कहा है कि 2017 से 2020 तक प्रत्येक वर्ष 30 हजार भर्ती अगस्त माह में निकालेंगे. एफिडेविट में यह भी कहा गया था कि समयबद्ध तरीके से भर्तियों को पूरा करेंगे. लेकिन 2018 में 41520 और 49568 की दो भर्तियों के बाद से अब तक कोई भर्ती नहीं आई है.

    कार्यक्रम जारी, ये है एज लिमिट
    बता दें  आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर भर्ती के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. प्रदेश के युवा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. हालांकि वहीं, इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए. वहीं, अधिकतम आयु के तौर पर उम्मीदवार ने 22 वर्ष की आयु प्राप्त न की हो, यानी अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 1998 से पहले एवं 1 जुलाई 2005 के बाद नहीं होना चाहिए. आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में छूट प्रदान की जाएगी. उम्र में छूट को लेकर ही युवाओं में आक्रोश है.
    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी ने यूपी पुलिस में सिपाही के 60,244 पदों को भर्ती करने के निर्देश दिये थे. इसी क्रम में, शनिवार को बोर्ड की ओर से भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इसमें अनारक्षित के लिए 24,102 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 6,024 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 16,264 पद, अनुसूचित जाति के लिए 12,650 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 1,204 पद आरक्षित हैं.

    महिलाओं के लिए आरक्षण भी निर्धारित

    नोटिफिकेशन में महिलाओं के लिए आरक्षण भी निर्धारित कर दिया गया है. नोटिफिकेशन में दिए गए क्षैतिज आरक्षण में दी गयी जानकारी के तहत सम्पूर्ण पदों में से 20 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण दिया गया है. यूपी पुलिस सिपाही भर्ती में ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 27 दिसंबर से शुरू हो जाएगी, जो 16 जनवरी 2024 तक जारी रहेगी. वहीं, शुल्क समायोजन एवं आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 18 जनवरी है.

    आवेदन पत्र के साथ ही उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा, जो यूपीपीबीपीबी की ओर से 400 रुपये तय किया गया है. भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी एवं अनुसूचित जाति से आने वाले पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लम्बाई 168 सेमी और महिलाओं की न्यूनतम लंबाई 152 सेमी होनी चाहिए. जबकि, अनुसूचित जनजाति श्रेणी से आने वाले पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 160 सेमी एवं महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 147 सेमी होना अनिवार्य है.

    भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा. लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा.

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel due to this the matter reached the High Court Giri was upset over police recruitment Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसोशल मीडिया पर हुई दोस्ती फिर दुष्कर्म,आदिवासी छात्रा के साथ दिल दहला देने वाली वारदात,जाने पूरा मामला…..
    Next Article वन मंत्री को आया हार्ट अटैक, रायपुर रेफर…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    महिला आरक्षण बिल गिरने पर पीएम का विपक्ष पर हमला, बोले ईमानदार प्रयास की भ्रूण हत्या हुई…

    April 19, 2026

    आज का राशिफल किस्मत चमकेगी या बढ़ेंगी चुनौतियां पढ़ें सभी 12 राशियों का पूरा भविष्यफल…

    April 19, 2026

    प्रदेश में नर्सिंग भर्ती में पुरुषों को राहत, हाई कोर्ट ने कहा- सिर्फ महिलाओं को ही आरक्षण देना गलत, पुरुषों को भी करें शामिल…

    April 18, 2026

    पेट्रोल-डीजल का खेल खत्म मिडिल क्लास के लिए बड़ा बदलाव, नई कार खरीदने से पहले जान लें ये नियम…

    April 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • महिला आरक्षण बिल गिरने पर पीएम का विपक्ष पर हमला, बोले ईमानदार प्रयास की भ्रूण हत्या हुई…
    • आज का राशिफल किस्मत चमकेगी या बढ़ेंगी चुनौतियां पढ़ें सभी 12 राशियों का पूरा भविष्यफल…
    • प्रदेश में नर्सिंग भर्ती में पुरुषों को राहत, हाई कोर्ट ने कहा- सिर्फ महिलाओं को ही आरक्षण देना गलत, पुरुषों को भी करें शामिल…
    • पेट्रोल-डीजल का खेल खत्म मिडिल क्लास के लिए बड़ा बदलाव, नई कार खरीदने से पहले जान लें ये नियम…
    • इन जगहों पर छिपकली गिरना माना जाता है शुभ धन लाभ के लिए करें ये उपाय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?