नई दिल्ली:- खूबसूरती बढ़ाने के लिए बालों का घना होना काफी जरूरी माना जाता है. घने और वॉल्यूम वाले बालों की मदद से आप आसानी से अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं. लेकिन अगर आपके बाल पतले हैं और गिर रहे हैं तो इन्हें रोकने के लिए आप अपने डाइट में बायोटिन को शामिल करें. बायोटिन को विटामिन बी 7 यानी विटामिन एच भी कहा जाता है. बालों को जड़ से लेकर रूट तक मजबूत बनाने के लिए यह बहुत जरूरी विटामिन है. बायोटिन नए सेल्स को बनाने और बालों को घना मजबूत बनाने का काम करता है. अगर आप डेली लाइफ में बायोटिन को अपने डाइट में शामिल करें तो आप बालों को घना और आकर्षक बना सकते हैं.
बायोटिन क्या है
बायोटिन असल में विटामिन बी का ही एक प्रकार है. इसे विटामिन बी7 के नाम से भी जाना जाता है. यह वॉटर सॉल्युबल विटामिन है, जो बी-कॉम्प्लेक्स ग्रुप का हिस्सा है. बाल, त्वचा और नाखूनों की सेहत के लिए भी बायोटिन महत्वपूर्ण है. स्वस्थ बालों के लिए बायोटिन से भरपूर खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं.
घर पर बनाएं बायोटिन पाउडर
½ कप ड्राई फ्रूट पाउडर ,बादाम, मूंगफली, सूरजमुखी के बीज और अखरोट
½ कप जई या जौ
½ कप मूंग दाल और चना दाल
½ कप चिया बीज
½ कप अलसी के बीज
½ कप ड्राई फिश पाउडर,ऑप्शनल
बायोटिन पाउडर बनाने का तरीका
सबसे पहले सभी मेवों को ग्राइंडर में पीसकर बारीक पाउडर बना लें.
फिर जई और जौ को ग्राइंडर में डालकर पीस लें.
फिर मूंग दाल और चना दाल को सूखा भून कर बारीक पीस लें.
अलसी के बीज और चिया बीज को भी ब्लेंडर में पीस लें.
फिर ड्राई फिश पाउडर को साथ में मिलाकर पीस लें.
अब एक कटोरा में सारी चीजों को मिलाकर एक बॉक्स में रख लें. आप इसे फ्रिज में स्टोर करें.
इस तरह करें प्रयोग बायोटिन पाउडर का उपयोग
आप इस बायोटिन पाउडर का उपयोग कई तरह से कर सकते हैं. आप इससे चाय या स्मूदी भी बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए आप एक गिलास में गर्म पानी लें और इसमें एक चम्मच होममेड बायोटिन पाउडर मिलाकर पी लें. आप सुबह इसे अगर रोज पियें तो बाल हेल्दी होंगे और वॉल्यूम आ जाएगा.
