Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कहीं छाया घना कोहरा, कहीं पर जारी हुआ येलो अलर्ट, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम…..
    News

    कहीं छाया घना कोहरा, कहीं पर जारी हुआ येलो अलर्ट, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम…..

    By adminDecember 31, 2023Updated:December 31, 2023No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तरी पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश राज्य कोहरे की चपेट में हैं। बिहार की बात करें तो राजधानी पटना समेत प्रदेश के 19 जिलों में घना कोहरा छाए रहने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार की सुबह मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

    उत्तर प्रदेश में कई इलाकों में घटना कोहरा छाया रहेगा और कहीं-कहीं हल्की धूप खिली रहेगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में रविवार की सुबह मध्यम से घना कोहरा छाया रहा, जिससे 4 जनवरी, 2024 तक राहत की कोई उम्मीद नहीं है।पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे का असर असर उड़ानों और ट्रेनों की रफ्तार पर भी पड़ रहा है। आज भी कई उड़ानें और कई ट्रेनों की रफ्तार भीषण शीतलहर के कारण प्रभावित हुई हैं। खासकर दिल्ली पहुंचने वाली ट्रेनें देऱी से चल रही हैं तो वहीं दिल्ली एयरपोर्ट ने जानकारी दी है कि कई फ्लाइट्स भी लेट हैं।

    आज सुबह जोरहाट, पठानकोट, जम्मू, आगरा और भटिंडा में शून्य दृश्यता दर्ज की गई। अंबाला में दृश्यता 25 मीटर, बीकानेर, पटियाला, चंडीगढ़, ग्वालियर, झाँसी में 50 मीटर और अमृतसर और हिसार में 200 मीटर थी: आईएमडीकैसा रहेगा आज दिल्ली का मौसम मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी में मध्यम से घना कोहरा बना रहेगा। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 19 एवं 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। सोमवार को भी मौसम ऐसा ही रह सकता है। मंगलवार से अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री की वृद्धि होगी एवं न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। आज, उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में शीत दिवस से लेकर गंभीर शीत दिवस की स्थिति देखी गई और पंजाब के कुछ हिस्सों में शीत लहर जारी है।

    पंजाब में रविवार को हल्के बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 17 डिग्री न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार शीतलहर चलेगी और कई जगहों पर घना कोहरा छाए रहने से ठिठुरन बढ़ेगी।कैसा रहेगा यूपी का मौसम उत्तर प्रदेश में आज भी शीतलहर चलने के साथ ही घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। शनिवार को भी कोहरे के कारण धूप नहीं निकली। इसके साथ ही शीतलहर के कारण गलन भी महसूस हो रही है। घने कोहरे के कारण प्रयागराज में लगातार तीसरे दिन शनिवार को भी उड़ानें रद रहीं। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है और इसके कारण नमी की अधिकता है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को भी ऐसा ही मौसन रहने की संभावना है। बिहार में छाया घना कोहरा, गिरा तापमानमौसम विभाग ने बिहार की राजधानी पटना समेत प्रदेश के 19 जिलों में घना कोहरा छाए रहने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

    कई जिलों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट और पछुआ हवा चलने के कारण ठंड में वृद्धि की संभावना है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक दो से चार जनवरी के दौरान पटना सहित 19 शहरों के एक या दो स्थानों पर वर्षा की भी संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राजधानी पटना में आज अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

    मध्य प्रदेश में हो सकती है बारिश मध्य प्रदेश के ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, भोपाल संभाग के जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। शनिवार की सुबह ग्वालियर में दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही। खजुराहो में दृश्यता 50 मीटर, भोपाल में 800 मीटर रही। प्रदेश में सबसे कम सात डिग्री सेल्सियस तापमान दतिया एवं ग्वालियर में दर्ज किया गया। चार शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी कम रहा। पचमढ़ी में पारा 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, ग्वालियर, दतिया एवं छतरपुर जिले में शनिवार को ठंड बढ़ी है।

    Post Views: 0

    Dense fog at some places Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news yellow alert issued at some places
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleभारतीय शेयर बाजार और निवेशकों की किसी भी सेंध से सुरक्षा बढ़ाई जाएगी इस नए सिस्टम से…..
    Next Article एक खास तरह का रोबोट ला रहा LG, करेगा घर की निगरानी और साथ है कई खासियतें….
    admin
    • Website

    Related Posts

    बिहार विधानसभा चुनाव के सियासी घमासान का असर, बघेल के महागठबंधन की जीत के दावे पर सीएम साय का पलटवार…

    October 22, 2025

    2026 से बदलेंगे बैंकिंग कानून, लॉकर में चोरी होने पर मिलेगा 100 गुना हर्जाना…

    October 22, 2025

    युक्तियुक्तकरण में स्कूल ज्वाइन नहीं करने वाले शिक्षकों के​ खिलाफ कार्रवाई तय, स्कूल शिक्षा विभाग ने दी मंजूरी…

    October 22, 2025

    एमपी में इस दिन से शुरू होगी सोयाबीन की खरीदी, अब तक इतने लाख से ज्यादा किसानों ने कराया पंजीयन…

    October 22, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    ADS
    Ads
    ADS
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बिहार विधानसभा चुनाव के सियासी घमासान का असर, बघेल के महागठबंधन की जीत के दावे पर सीएम साय का पलटवार…
    • 2026 से बदलेंगे बैंकिंग कानून, लॉकर में चोरी होने पर मिलेगा 100 गुना हर्जाना…
    • युक्तियुक्तकरण में स्कूल ज्वाइन नहीं करने वाले शिक्षकों के​ खिलाफ कार्रवाई तय, स्कूल शिक्षा विभाग ने दी मंजूरी…
    • एमपी में इस दिन से शुरू होगी सोयाबीन की खरीदी, अब तक इतने लाख से ज्यादा किसानों ने कराया पंजीयन…
    • सीएम विष्णु देव साय ने की गोवर्धन पूजा, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?