Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » नए साल में कूनो से आई खुशखबरी,अब हुआ ये बड़ा काम, जिससे पर्यटकों की हो गई बल्ले-बल्ले,जाने…..
    News

    नए साल में कूनो से आई खुशखबरी,अब हुआ ये बड़ा काम, जिससे पर्यटकों की हो गई बल्ले-बल्ले,जाने…..

    By Tv 36 HindustanDecember 31, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- नए साल पर कूनो नेशनल पार्क प्रबंधन ने पर्यटकों को बड़ी खुशखबरी दी है, करीब डेढ़ साल बाद कूनो नेशनल पार्क का मुख्य गेट टिकटोली भी आज यानि 31 दिसंबर से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है. प्रोजेक्ट चीता शुरू होने के बाद से ही ये गेट बंद था, क्योंकि चीतों का बाड़ा इसी गेट के क्षेत्र में है. यह गेट खुल जाने के बाद अब पर्यटक कूनो नेशनल पार्क को ठीक तरीके से घूम सकेंगे और विदेशी सरजमीं से लाकर यहां बसाए गए चीतों का भी बेहद करीब से दीदार कर सकेंगे. इसके साथ ही टिकटोली इलाके के वन्यजीव, नदी, झरने और आकर्षक नजारों का लुफ्त उठा सकेंगे.

    बता दें कि कूनो में सुरक्षा कारणों से मुख्य गेट को अब तक बंद रखा गया था, दरअसल खुले बाड़े में छोड़े गए चीते बार-बार बाहर चले जाते थे और चीतों की फाइटिंग भी होती थी, ऐसे में कूनो के गेट बंद रखना पड़ रहा था.

    सुरक्षा की वजह से बंद किया गया था कूनो का मुख्य गेट

    चीतों की शिफ्टिंग से पहले उनकी सुरक्षा से जुड़े कारणों के चलते कूनो नेशनल पार्क के मुख्य टिकटोली गेट को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था. इस वजह से कूनों की सैर पर जाने वाले पर्यटकों को अभी तक श्योपुर से करीब 170 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा था. इसके बाद वे शिवपुरी जिले की सीमा से सटे अहेरा गेट या इतनी ही दूरी के अगरा इलाके के पीपलवाबड़ी गेट से कूनो आते थे.

    लेकिन, अब टिकटोली के मेन गेट को खोल दिए जाने के बाद पर्यटकों को केवल 80 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ेगा. इस गेट से प्रवेश मिलने के बाद पर्यटक चीतों के लिए बनाए गए बड़े और क्वारंटाइन बाड़ों के बिल्कुल नजदीक तक जा सकेंगे,वे उन्हें बारीकी से देख सकेंगे.

    नए साल पर खोला गया मुख्य गेट, ये रहेगी टाइमिंग

    कूनो नेशनल पार्क के डीएफओ थिरुकुलार आर ने आजतक को फोन कॉल पर बताया कि आज 31 दिसंबर से कूनो का टिकटोली गेट पर्यटन के लिये खोल दिया गया है. पर्यटक टिकटोली गेट से प्रवेश कर सकेंगे. पर्यटन के लिए इस गेट पर प्रवेश पत्र सुबह 7 बजे से 9 बजे के बीच प्राप्त किए जा सकेंगे. प्रात: कालीन प्रवेश पत्र 11.30 बजे तक वैध होंगे। शाम के भ्रमण के लिए प्रवेश पत्र 3 बजे से 4 बजे के मध्य प्राप्त किए जा सकेंगे जो कि शाम 6 तक वैध होंगे। प्रत्येक बुधवार को सांयकाल अवकाश रहेगा.

    दो चीता खुले जंगल में छोड़े

    यहां बता दें कि कूनो नेशनल पार्क में वर्तमान में 14 वयस्क और एक शावक चीता मौजूद है. इनमें 7 नर चीते गौरव, शौर्य, वायु, अग्नि, पवन, प्रभाष और पावक शामिल हैं, जबकि 7 मादा चीता में आशा, गामिनी, नाभा, धीरा, ज्वाला, निरवा और वीरा शामिल है. इनमें से अभी केवल दो चीता ही खुले जंगल में मौजूद है, जो भृमण के लिए आने वाले पर्यटकों को दिख सकते है. जबकि शेष सभी चीते अभी बड़े बाड़े में ही रखे गए है.

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel due to which the tourists are in a frenzy Good news came from Kuno in the new year Hindi khabar Hindi news hindinews india now this big work has happened Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article2,460 रुपये की मंथली EMI पर घर लाए Honda की नई चमचमाती स्कूटर, झक्कास फीचर्स और 55kmpl माइलेज के साथ देखें फाइनेंस प्लान….
    Next Article मात्र ₹6,999 में लॉन्च हुआ, चकाचक 5G फोन में 8GB RAM, 256GB और DSLR कैमरा क्वालिटी मिलेंगे, जल्दी आर्डर करें…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    होली, ईद एवं गुड फ्राइडे को शांति और सौहार्दपूर्वक मनाने की अपील…

    March 1, 2026

    संत कबीर की वाणी समाज को जोड़ती है, सरकार का संकल्प जनजीवन संवारता है सीएम साय…

    March 1, 2026

    प्रदेश के किसानों को 2 मार्च को मिलेगी होली की सौगात, सीएम का बड़ा ऐलान…

    March 1, 2026

    ईरान-इजरायल युद्ध के बीच बड़ा उलटफेर आखिर कौन हैं Alireza Arafi, जिन्हें बनाया गया ईरान का नया अंतरिम सुप्रीम लीडर…

    March 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • होली, ईद एवं गुड फ्राइडे को शांति और सौहार्दपूर्वक मनाने की अपील…
    • संत कबीर की वाणी समाज को जोड़ती है, सरकार का संकल्प जनजीवन संवारता है सीएम साय…
    • प्रदेश के किसानों को 2 मार्च को मिलेगी होली की सौगात, सीएम का बड़ा ऐलान…
    • ईरान-इजरायल युद्ध के बीच बड़ा उलटफेर आखिर कौन हैं Alireza Arafi, जिन्हें बनाया गया ईरान का नया अंतरिम सुप्रीम लीडर…
    • राजधानी लौटते ही एक्शन में मोदी, आज रात CCS की अहम बैठक…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?