मुंबई। लंबे समय से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका सामने आया है। इसमें सरकारी नौकरी के साथ मोटी सैलरी भी मिलेगी। दरअसल, आयकर विभाग मुंबई ने मेधावी खिलाड़ियों की भर्ती निकाली है, योग्य उम्मीदवार आयकर विभाग मुंबई की आधिकारिक वेबसाइट www.incometaxindia.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर भर्ती के आवेदन की तारीख 22 दिसंबर से शुरू होकर आखिरी तारीख 19 जनवरी 2024 तक है।आयकर विभाग मुंबई की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से विभिन्न पदों पर रिक्तियां जारी की गई है। भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। बता दें कुल 291 पदों पर भर्ती होने जा रही है।
पदों का नाम
कर सहायक, MTS और अन्य
योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मैट्रिक/ 12वीं / Graduation, डिग्री का होना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आयकर विभाग मुंबई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं।
आयु सीमा
आवेदनकर्ता की अधिकतम आयु 18-30 वर्ष होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
All Candidates: 200/-
ऐसे करें अप्लाई
सबसे पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करें एवं सभी जानकारियां ध्यान से पढ़ें।
आवेदन संबंधित सभी दस्तावेज तैयार कर लें।
नीचे दिए गए ऑनलाइन अप्लाई लिंक पर क्लिक करके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ।
सभी जानकारियां ध्यानपूर्वक भरें एवं मांगे गए डॉक्यूमेंट जैसे की फोटो/ सर्टिफिकेट इत्यादि अपलोड करें।
यदि आवेदन फीस एप्लीकेबल हो तो ऑनलाइन फीस भरें एवं प्रिंट आउट ले लें।