, भोपाल। मध्य प्रदेश में वाहन चालकों के विरोध का असर अब पेट्रोल पंप पर भी दिखाई देने लगा है। राजधानी भोपाल के पेट्रोल पंप में पेट्रोल ख़त्म होने की अफवाह के बाद लोगों में डर फ़ैल गया। लोग सारे काम छोड़कर गाड़ियों में पेट्रोल भरवाने पहुंच गए। पेट्रोल और डीजल खत्म होने की फैली अफवाह के चलते शहर के तमाम पेट्रोल पंप पर लंबी-लंबी कतारें लग गई।
हिट एंड रन कानून का विरोध: थमे बस का पहिये, मुसाफिर हो रहे परेशान, वापस लेने की मांगवाहन चालकों को घंटों के इंतजार के बावजूद पेट्रोल-डीजल नहीं मिला। इस मामले में पंप संचालकों का कहना है कि कल पेट्रोल-डीजल का टैंकर आया था। आज भरने गया है लेकिन लौटा नहीं है। इस बीच आम जनता ने भी अपनी परेशानी जाहिर करते हुए कहा कि हड़ताल के कारण जनता परेशान हो रही है। बीच का हल निकालकर समस्या का समाधान होना चाहिए।
